6 साल की उम्र में जागरण में गाने वाली रुचिका जांगिड कैसे बनीं हरियाणवी टॉप सिंगर
नई दिल्ली, 17 सितंबर। कोला कोला, डर्मी कूल डोरेमॉन, पटोले बरगी जैसे सुपरहिट गाने गाकर रातों-रात मशहूर होने वाली रुचिका जांगिड का सफर इतना आसान नहीं रहा। उत्तर प्रदेश के शामली में 27 नंवबर 1995 को जन्मीं रुचिका को बचपन से गाने का शौक था। मां जब पूजा के समय भगवान के भजन गाती तो रुचिका उनके पीछे-पीछे उसे दोहराने लगी। पिता ने बेटी के टैलेंड को उसी समय पहचान लिया, लेकिन उनके लिए रुचिका को सिंगर बनाना इतना आसान नहीं था। परिवार में किसी को संगीत से कोई रिश्ता नहीं था, ऐसे में घर की बेटी का संगीत सीखना और स्टेज पर परफॉर्म करना रिश्तेदार और समाज कैसे बर्दाश्त कर लेते। वनइंडिया के साथ खास बातचीत में रुचिका ने दिलखोल कर बात की और अपने सफर के बारे में बताया।

रुचिका ने बताया कि उनक सफर में जहां आस-पड़ोस के लोग रोड़ अटका रहे थे तो वहीं उनके पिता उन पत्थरों को साफ कर रुचिका के लिए रास्ता तैयार कर रहे थे। रिश्तेदारों ने ताने देना शुरु किया कि क्या अब बेटी से ये काम करवाओग, लेकिन पिता जानते थे कि उनकी बेटी सिर्फ संगीत के लिए बनी है। पिता का ये विश्वास रुचिका के लिए ताकत बन गया। पिता ढाल बने थे और बेटी संगीत में एक के बाद के सीढ़ी चढ़ती जा रही थी। रुचिका ने 6 साल की उम्र से ही जागरण में गान शुरू कर दिया। 12वीं में आते-आते उन्होंने स्टेज शो शुरु कर दिए। जब शहर में रुचिका की बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगने लगे तो रिश्तेदारों की बातें भी बंद होने लगी। रुचिका ने अपनी संगीत की पढ़ाई पूरी की और संगीत का पूरा रियाज कर म्यूजिक इंडस्ट्री में गाना शुरू किया।
सबकी तरह रुचिका ने भी बॉलीवुड में भी प्लेबैक का सपना देखा, लेकिन उस स्ट्रगल को करने से पहले उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी की। हरियाणा भाषा का पूरा ज्ञान नहीं था, लेकिन रुचिका ने इस चैलेंज को भी स्वीकार किया। एक के बाद एक कई गाने गाएं, लेकिन जब साल 2019 मं उनका गाना आंख लड़ गई ने उन्हें अपनी अलग पहचान दिलाई। गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया। इस गाने ने यूट्यूब पर 30 मिलियन व्यूज को पार कर लिया, जिसके बाद कोला कोला, डर्मी कूल, पटोले बरगी, कोठ ऊपर कोठरी, जैसे एक से बढ़कर क सॉग्स गाएं और खुद को हरियाणा के टॉप सिंगर की कतार में लाकर खड़ा कर दिया। रुचिका की पहचान हरियाणा तक ही सीमित नहीं रह गई, उन्हें देश विदेश में पहचाना जाने लगा।
रुचिका के गाने भले ही आपको डीजे पर नाचने के लिए मजबूर कर दें, लेकिन खुद रुचिका ठहराव और रोमांटिक गाने गाने और सुनने पसंद है। रुचिका बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह और नेहा कक्कड़ की बड़ी फैन हैं और उनसे सीखने की कोशिश करती है। इंटरव्यू क दौरान रुचिका ने बताया कि हर सिंगर में कुछ न कुछ खासियत हैं, जिसे वो सीखने की कोशिश करती हैं। रुचिका जांगिड के साथ पूरा इंटरव्यू यहां देखें.......
-
Sunjay Kapur की तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव ने सास को संपत्ति से किया बेदखल, नोटिस जारी कर लिया ऐसा बड़ा फैसला -
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
क्या अब कभी चल नहीं पाएंगे Anurag Dobhal? सुन्न पड़ा शरीर का ये हिस्सा, हालत नाजुक,ऐसा वीडियो हुआ वायरल -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications