बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए रुबीना दिलैक ने पहने ऐसे कपड़े, भड़के लोग, बोले- इन्हें तो प्रेग्नेंसी में भी....

Rubina Dilaik Pregnancy: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक इस समय प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही इस दुनिया में अपने बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। फिलहाल रुबीना दिलैक अपनी प्रेग्नेंसी पीरियड को जमकर इन्जॉय कर रही हैं। रुबीना दिलैक इस समय अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ ट्रैवलिंग का मजा ले रही हैं और बेबी बंप को फ्लॉन्ट करते हुए जमकर फोटोशूट भी करवा रही हैं। उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच रुबीना का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है जिसे देखने के बाद लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

रुबीना दिलैक को किया जा रहा है ट्रोल
आपको बता दें कि हाल ही में रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ मुंबई में एक क्लिनिक के बाहर स्पॉट हुई हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग प्रेग्नेंसी में उनके ड्रेसिंग सेंस को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

rubina dilaik

इस अंदाज में नजर आईं रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक अपने पति अभिनव शुक्ला को साथ लेकर मुंबई के एक क्लिनिक में अपना चेकअप कराने के लिए पहुंची थीं। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने स्पॉट किया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में रुबीना ब्लैक लेगिंग और मिंट ग्रीन सैटिन वन शोल्डर शर्ट में नजर आ ही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक पिंक बैग कैरी किया हुआ है। उनके इस लुक को लेकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं।

लोगों को नहीं पसंद आई रुबीना की ड्रेस
वीडियो में देखा जा सकता है कि रुबीना दिलैक के पति अभिनव शुक्ला ने वाइट शॉर्ट्स और ब्लू टी-शर्ट पहन रखा है। साथ ही उन्होंने ब्लैक सनग्लाइसेस भी लगा रखे हैं जिसमें वह काफी हैंडसमल लग रहे हैं। हालांकि रुबीना दिलैक का ड्रेसिंग सेंस लोगों को एकदम पसंद नहीं आया है।

यूजर्स ने रुबीना दिलैक के लिए कही ये बात
इस वीडियो को देखने के बाद से लोग रुबीना दिलैक को लेकर कई तरह की बातें कर रहे हैं। लोगों ने उनके इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स भी किए हैं। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शर्म करो तुम लोग मां-बाप बनने जा रहे हो और अपना ड्रेसिंग सेंस तो देखो। वहीं एक यूजर ने लिखा है- बेशर्म एक्टर, इनका तो प्रेग्नेंसी में भी फैशन खत्म नहीं हो रहा है। आपको बता दें कि रुबीना दिलैक ने हाल ही में अपना मैटरनिटी फोटोशूट करवाया था। इस शूट में उन्होंने खुलकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट किया था, जिसके बाद एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+