नेशनल टीवी पर Rubina Dilaik ने कह दी ऐसी बात कि छलक गए पति अभिनव शुक्ला के आंसू, देखें वीडियो

Rubina Dilaik Video: टीवी के पावर कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला इन दिनों कलर्स चैनल पर प्रसारित रिएल्टी शो पति पत्नी और पंगा में नजर आ रहे हैं। इससे पहले दोनों बिग बॉस में भी कंटेस्टेंट रह चुके हैं। कलर्स के हालिया शो में रुबीना ने कुछ ऐसा कहा जिसकी वजह से अभिनव भावुक हो गए। बाकी कंटेस्टेंट भी उनकी कहानी सुनकर इमोशनल हो गए। इसके बाद होस्ट सोनाली बेंद्रे कपल को संभालती नजर आईं। रुबीना और अभिनव ने इस दौरान बताया कि जुड़वां बेटियों के जन्म के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।

दरअसर रुबीना ने बताया कि अभिनव और उन्होंने मिलकर जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। इसी दौरान रुबीना ने कहा कि जब अभिनव को पता चला कि उनकी मां को कैंसर डिटेक्ट हुआ है, तो उस समय वह बिल्कुल टूट गए थे। उन्होंने फोन पर मुझसे कहा कि काश, इस वक्त तुम मेरे पास होती। मैंने अगली फ्लाइट पकड़ी और उनके पास पहुंच गई। हमारे परिवार के लिए वह मुश्किल वक्त था।

Rubina Dilaik Video

Rubina Dilaik ने बताया लाइफ के मुश्किल पलों के बारे में

रुबीना ने शो के दौरान बताया कि अभिनव बाहर से दिखने में बहुत सख्त लगते हैं, लेकिन जो लोग जानते हैं उन्हें पता है कि वह अंदर से बहुत नर्म दिल हैं। रुबीना ने कहा, 'जब इन्हें अपनी मां के कैंसर के बारे में पता चला, तो यह टूट गए थे। मैं तुरंत फ्लाइट लेकर इनके पास पहुंची और उस वक्त बहुत इमोशनल थे। इनकी आंखों में आंसू थे और बुरी तरह से टूटे हुए थे।'

यह भी पढ़ें: स्टेज पर औंधे मुंह गिरते-गिरते बचीं रुबीना दिलैक, फिर ऐसा क्या किया कि लोगों ने बुरी तरह किया ट्रोल?

शो की जज सोनाली बेंद्रे ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए ऐसे हालात मुश्किल होते हैं। ऐसी बीमारी और टफ सिचुएशन में परिवार और अपनों के साथ की बहुत जरूरत होती है। बता दें कि इस शो में हिना खान भी हिस्सा ले रही हैं। वह भी अपनी कैंसर जर्नी के बारे में बताते हुए बहुत भावुक हो गई थीं।

Abhinav Shukla ने बताया बेटियों के आने के बाद जिंदगी कैसे बदली

अभिनव शुक्ला ने इस दौरान शो में बताया कि जब से मेरी दोनों बेटियां जिंदगी में आई हैं, मैं पहले से भी ज्यादा जिम्मेदार हो गया हूं। अभिनव ने कहा, 'मैंने जिन जिम्मेदारियों के बारे में सिर्फ सुना था, उन सबको अपनी बेटियों के जन्म के बाद खुद महसूस करने लगा हूं। अब मुझे समझ आया है कि हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है कि अपने लिए कौन सी विरासत छोड़ कर जाते हैं।'

यह भी पढ़ें: रुबीना दिलैक के पति अभिनव को मिली जान से मारने की धमकी, लिखा- 'आसिम को लॉरेंस भाई'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+