रुबीना दिलैक के पति अभिनव को मिली जान से मारने की धमकी, लिखा- 'आसिम को लॉरेंस भाई'

abhinav shukla death threat: रियलिटी शो बैटलग्राउंड के सेट पर शुरुआत ही झगड़े से हुई। इसके बाद शो में बीते दिनों रुबीना दिलैक और आसिम रियाज का खूब जोर झगड़ा हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि सेट पर आसिम ने तोड़फोड़ की। जिसकी वजह से शूटिंग तक रोकनी पड़ी। इसके बाद खबरें ये आनी लगीं कि आसिम को शो से निकाल दिया गया है।

इन सब मामलों के बीच रुबीना के पति और टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिल रही है। जिस शख्स ने धमकी दी उसने लॉरेंस और उसकी गैंग का भी नाम लिया।

abhinav shukla death threat

खुद रुबीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति को मिल रही धमिकियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। जिसमें से एक यूजर ने लिखा, मैं लॉरेंस बिश्नोई का बंदा हूं। तेरा एड्रेस पता है मुझे आ जाऊं क्या गोली मारने के लिए? जैसे सलमान खान के घर पर आकर गोली मारा था, वैसे ही तेरे घर पर आकर मारूंगा एके 47 से तेरा और तेरा घर वाला होमगार्ड पर। ये भी पता है तू कितने बजे काम पर जाता है। तेरे को लास्ट वॉर्निंग दे रहा हूं। आसिम को गलत बोलने से पहले तेरा नाम न्यूज में आ जाएगा। लॉरेंस बिश्नोई आसिम के साथ है। इसके साथ ही रुबीना ने लिखा कि मेरा सब्र मेरी कमजोरी नहीं है। मेरे सब्र की परीक्षा मत लो। रुबीना के पति अभिनव ने भी धमकियों के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं।

बता दें, रियलिटी शो बैटलग्राउंड के सेट पर 16 अप्रैल को शूटिंग के दौरान आसिम और अभिषेक मल्हान के बीच झगड़ा हो गया। दोनों को रोकने के लिए रुबीना भी वहां पहुंची। इतने में आसिम उनसे भी झगड़ा करने लगे और पर्सनल कमेंट भी किए। इसलिए ये झगड़ा भी बढ़ गया। सेट का माहौल बिगड़ता देख मेकर्स ने शूटिंग बीच में ही रोक दी। सभी एक्टर्स भी शो छोड़कर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+