स्टेज पर औंधे मुंह गिरते-गिरते बचीं रुबीना दिलैक, फिर ऐसा क्या किया कि लोगों ने बुरी तरह किया ट्रोल?
टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अकसर सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपनी जुड़वा बेटियों संग तस्वीरें और वीडियोज शेयर किये थे, जिसके बाद फैंस ने उन्हें ढेर सारा प्यार दिया था। रूबीना सोशल मीडिया पर फैंस को अपने जलवे दिखी रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके चलते उन्हें बुरी तरह से ट्रोल भी होना पड़ गया।
दरअसल , रुबीना दिलैक लंबे समय के बाद रैंप पर वॉक करती नजर आईं। रुबीना इस दौरान बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पिंक कलर की ड्रेस कैरी की हुई थी और हाई हील्स पहनी थी। मगर इन्हीं हाई हील्स के चक्कर में रुबीना का अचानक बैलेंस बिगड़ गया। मगर लोग फिर उन्हें सिंपथी देने की बजाय ट्रोल क्यों करने लगे, चलिये जानते हैं।

रुबीना जैसे ही गिरीं, वे वहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपनी हील्स उठाकर फेंकी और कॉन्फिडेंटली रैंप पर दोबारा चलने लगीं। आगे आकर उन्होंने फैंस को एक जेस्चर भी दिया। बस यही देखने के बाद लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल करने लगे।
कई लोगों ने रुबीना का ये एटीट्यूड गलत बताया। उन्होने कहा कि कॉन्फिडेंस तो सही है मगर ओवर कॉन्फिडेंस कहीं से भी ठीक नहीं है। ये ही इंसान को ले डूबता है। ओवर कॉन्फिडेंस में लोग अकसर मारे जाते हैं। रुबीना को लग रहा है कि उन्होंने स्थिति को संभाल लिया मगर उनका ये बिहेवियर उनके ओवर कॉन्फिडेंस को दिखाता है।
एक यूजर ने कहा कि मुझे भी रुबीना का ये ओवर कॉन्फिडेंस पसंद नहीं आया। उन्होंने जिस तरह से अपने आप को दिखाया, ये बेहद ही अजीब था। रुबीना इससे पहले इस तरह कभी नहीं दिखीं। मगर इस बार स्थिति को संभालने के चक्कर में वे कुछ ज्यादा ही एटीट्यूड में आ गईं।
बता दें कि ये इवेंट बीती रात का है जब रुबीना दिलैक डिजाइनर अर्चना कोचर के लिए मॉडल बनीं। उन्होंने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था। बता दें कि अर्चना ने ही अपने इंस्टाग्राम पर रुबीना का ये वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि क्या वो लड़खड़ा गईं? नहीं, उसने खुद को संभाल लिया। अब इस पोस्ट पर यूजर्स जमकर रिएक्शन देते हुए रुबीना को खूब ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications