रुबीना दिलैक इस सिजलिंग अवतार से फिर हुईं बुरी तरह ट्रोल, फैंस बोले- 'बहुत ज्यादा फूल गई'
टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी बोल्डनेस को हैरान कर दिया। जिसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
मुंबई, 28 जुलाई: बिग बॉस 14 की विनर और मशहूर टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती हैं। लेकिन इस बीच उन्होंने इंस्टाग्राम पर बिकिनी पहने एक वीडियो शेयर की है। जिसके बाद से उनका बोल्ड अवतार देख फैंस उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

रुबीना दिलैक के बोल्ड अवतार से मचा बवाल
खतरों के खिलाड़ी में धमाल मचाने वाली और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक अपनी एक्टिंग को लेकर हमेशा चर्चा में रही हैं। उन्होंने अब तक कईं हिट टीवी शोज किए हैं जिससे फैंस उन्हें एक संस्कारी बहू के तौर पर पसंद करते हैं। इसके अलावा रुबीना सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपने हॉट अंदाज में वीडियो और तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस बीच रुबीना ने एक सिजलिंग लुक में वीडियो शेयर की है। जिसे देख कुछ फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की वीडियो
रुबीना दिलैक ने ये वीडियो अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह अपने पति के साथ मुंबई के मॉनसून का लुत्फ उठा रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "मुंबई में मानसून और कुछ एक्स्ट्रा मी"।

बिकिनी पहन दिए हॉट पोज
रुबीना दिलैक ने इस वीडियो में बिकिनी पहन कर नजर आ रही हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं की रुबीना ने ब्लू कलर की फ्लोरल बिकिनी पहनी है। वीडियो में रुबीना नदी में अलग-अलग तरह के पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में रुबीना अपनी हर अदा में बेहद हॉट लग रही हैं। फिलहाल उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बुरी तरह हुईं ट्रोल
रुबीना दिलैक की इस वीडियो से उनकी संस्कारी बहू वाली इमेज खराब हो गई है। फैंस उनको इस वीडियो के लिए जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा कि, "तुमसे ये उम्मेद नी थी रुबीना दिलैक"। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा "बहुत गंदा देखा" एक ने तो कमेंट कर उन्हें "बेश्रम" तक कह डाला। वहीं एक यूजर ने उनके फिगर की आलोचना कर कमेंट किया "बहुत जायदा फुल गई"।

कईं बार ट्रोल हो चुकीं रुबीना
इससे पहले भी रुबीना दिलैक को फैंस ने उनके फैट के लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया था। लेकिन उस समय रुबीना ने ट्रोलर्स की जमकर लताड़ लगाई थी और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक मैसेज भी लिखा था। एक्ट्रेस ने लिखा था कि, "कई बार हमें लोगों को उनकी सीमाओं के बारे में बताने की जरूरत होती है। मैं उनके ईमेल पर प्रतिक्रिया नहीं देती, और न ही टिप्पणियों को पढ़ती हूं। लेकिन जब नफरत करने वाले परिवारों को शामिल करना शुरू करते हैं, तो आपको...वो मेरी माँ, पिता, पति, बहनों, यहाँ तक कि मेरे दूर के चचेरे भाइयों को भी टैग करेंगे जो रुबीना को बताते हैं कि वह कड़ी मेहनत नहीं कर रही हैं। वह बूढ़ी लग रही है, उसका वजन बढ़ गया है। किसी ने भी आपको उन तक पहुंचने का अधिकार नहीं दिया है'।












Click it and Unblock the Notifications