जल्द ही शुरू हो सकता है RRR Restaurant, कुछ ऐसे होंगे शेफ और उनकी ड्रेस

तेलुगू फिल्मों के निर्माता ने फिल्म 'आरआरआर' के लीड स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर से आरआरआर ब्रांड के साथ एक रेस्तरां शुरू करने के लिए संपर्क किया है।

मुंबई, 24 जूनः साउथ फिल्मों के 2 सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर की फिल्म ने 'आरआरआर' ने सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक धूम मचा दी थी। एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित फिल्म 'आरआरआर' को अभी भी लोग कई कई बार ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर देख रहे हैं। इस फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में जबरदस्त धमाल मचा रखा है। इसी बीच खबर आई है कि फिल्म 'आरआरआर' के निर्माता अब इस टाइटल का एक रेस्तरां खोलने पर विचार कर रहे हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार तेलुगू फिल्मों के निर्माता ने फिल्म 'आरआरआर' के लीड स्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर से आरआरआर ब्रांड के साथ एक रेस्तरां शुरू करने के लिए संपर्क किया है। साथ ही उन्होंने ये सुझाव भी दिया है कि वह फिल्म के निर्देशक एस एस राजामौली के साथ भी पार्टनरशिप करेंगे।

rrr

आरआरआर रेस्तरां में रखें जाएंगे टॉप शेफ
अगर सब कुछ तेलुगू सिनेमा के प्रोड्यूसर के प्लान के अनुसार होता है और इसके लिए सब लोग अपनी सहमति देते हैं तो आरआरआर नाम के ब्रांड का एक रेस्तरां शुरू कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस रेस्तरां में देशके टॉप शेफ रखें जाएंगे जिनके द्वारा स्वादिष्ट भारतीय व्यंजनों को लोगों के सामने पेश किया जाएगा। इसी के साथ ये भी कहा जा रहा है कि फूड प्लेस का डेकोरेशन आरआरआर फिल्म के मेन प्लॉट को ध्यान में रखते हुए ही किया जाएगा। इसका जो भी इंटीरियर डिजाइन होगा उसमें लोगों को फिल्म की झलकियां नजर आएंगी यानी फिल्म के सीन्स को इसकी दिवारों पर उकेरा जाएगा।

रेस्तरां में काम करने वालों की ऐसी होगी ड्रेस
आरआरआर ब्रांड नाम के रेस्तरां में काम करने वाले स्टाफ की यूनिफॉर्म आजादी से पहले के फैशन की होगी। अब देखना ये होगा कि क्या प्रोड्यूसर के सुझाव पर सही में आरआरआर रेस्तरां को शुरू करने के लिए एक्टर राम चरण और जूनियर एनटीआर सामने आते हैं या नहीं। क्या फिल्म के डायरेक्टर राजामौली भी इसमें अपनी पार्टनरशिप देंगे। आपको बता दें कि फिलहाल के लिए तो ये सिर्फ फिल्म मेकर्स का सजेशन है। खबर है कि फिल्म आरआरआर की रिलीज के बाद, राम चरण और जूनियर एनटीआर दोनों ही अपने पर्सनल लाइफ में बिजी हैं। दोनों के पास कई नए प्रोजेक्ट्स हैं जिनकी शूटिंग जारी है लेकिन इन दिनों वह अपने परिवार को समय दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+