पहले वीकएंड पर RRR ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड, 500 करोड़ का आंकड़ा किया पार

मुंबई, 28 मार्च: एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी जूनियर एनटीआर और रामचरण की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'RRR' जबरदस्त कमाई कर रही है। शुक्रवार (25 मार्च) को रिलीज हुई 'आरआरआर' ने पहले वीकएंड पर रिकॉर्ड कमाई की है। फिल्म ने पहले तीन दिन (शुक्रवार, शनिवार, इतवार) में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन किया है।

पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

पार किया 500 करोड़ का आंकड़ा

ट्रेन एनेलिस्ट तरण आदर्श ने बताया है कि RRR ने पहले वीकएंड पर 500 करोड़ की कमाई की है। 'RRR' अब भारत की पहले तीन दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। कई भाषाओं में रिलीज हुई आरआरआर हिन्दी में भी तगड़ी कमाई कर रही है। हिन्दी में फिल्म ने पहले वीकएंड 74 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं। फिल्म ने हिन्दी में शुक्रवार को 19 करोड़, शनिवार को 24 करोड़ और रविवार को 31.50 करोड़ की कमाई करते हुए कुल 74.50 करोड़ कमाए हैं।

 पहले दिन भी बनाया कमाई का रिकॉर्ड

पहले दिन भी बनाया कमाई का रिकॉर्ड

आरआरआर रिलीज के पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने शुक्रवार को भारत में कुल 156 करोड़, यूएसए में जबरदस्त ओपनिंग करते हुए 42 करोड़ और बाकी दूसरे मुल्कों में 25 करोड़ कमाए। आरआरआर ने पहले दिन 223 करोड़ कमाए हैं। जो किसी भी भारतीय फिल्म के इतिहास में सबसे ज्यादा है। 'आरआरआर' से पहले भारतीय सिनेमा में पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई का कीर्तिमान 'बाहुबली 2' के नाम था।

रामचरण और एनटीआर मुख्य किरदारों में

रामचरण और एनटीआर मुख्य किरदारों में

25 मार्च को रिलीज हुई राजमौली की आरआआर काफी भव्य और बड़े बजट की फिल्म है। फिल्म को कई भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म में जूनियर एनटीआर और राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। वहीं आलिया भट्ट और अजय देवगन भी छोटे-छोटे रोल में दिखे हैं। फिल्म को समीक्षकों से भी तारीफ मिल रही है। फिल्म को समीक्षकों ने मनोरंजन से भरपूर बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+