शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े को देवा की स्क्रिप्ट बिना क्लाइमैक्स के मिली, क्या है डायरेक्टर रोशन की स्ट्रैटजी!
Deva: शाहिद कपूर की फिल्म देवा 31 जनवरी को रिलीज के लिए शेड्यूल्ड है। इसमें पूजा हेगड़े भी हैं। फिल्म का टीजर और ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। इसे पसंद भी किया जा रहा है। मेकर्स इसे प्रमोट करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। देवा में शाहिद पुलिसवाले के किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन और मारधाड़ भी देखने को मिलेगी। फिल्म का ट्रेलर इसे बयां कर चुका है।
देवा के क्लाइमैक्स को लेकर भी जानकारी आई थी। रिपोर्ट्स की माने तो मेकर्स ने देवा एक नहीं बल्कि कई क्लाइमैक्स सीक्वेंस शूट किए हैं। लेकिन अभी तक कास्ट और क्रू को भी नहीं पता है कि आखिर कौन सा कट फिल्म में रखा जाएगा। इस क्लाइमैक्स को मेकर्स ने पूरी तरह से सीक्रेट रखने की कोशिश की है। अब इसमें एक नई जानकारी सामने आई है।

एक सूत्र के मुताबिक, फिल्म के सेट पर किसी भी अभिनेता को क्लाइमैक्स सीन वाली स्क्रिप्ट नहीं दी गई थी। सूत्र ने बताया, "शाहिद, पूजा, कुब्रा, पवैल और बाकी सभी कलाकारों को जो स्क्रिप्ट दी गई थी, उसमें क्लाइमैक्स सीन शामिल नहीं था। निर्देशक चाहते थे कि कलाकारों में भी वही रोमांच और उत्सुकता बनी रहे, जो दर्शक फिल्म के रिलीज़ के वक्त महसूस करेंगे। रोशन एंड्रयूज़ की एक रणनीति का हिस्सा था, ताकि शूटिंग के दौरान कलाकारों की परफॉर्मेंस में असलियत और सच्चाई बरकरार रहे।"
फिल्म को मलयालम डायरेक्टर रोशन एंड्रयूज ने डायरेक्ट किया है। इसके पहले उन्होंने मुंबई पुलिस जैसे फिल्म बनाई है। रिपोर्ट्स का कहना है कि देवा भी मुंबई पुलिस का रीमेक है। हालांकि इन बातों को मेकर्स ने नकार दिया है। एक इंटरव्यू में शाहिद ने भी कहा था कि ये फिल्म मुंबई पुलिस का रीमेक नहीं है। ट्रेलर को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है, जिसमें शाहिद कपूर का दमदार मास रोल, तगड़े एक्शन सीन और पूजा हेगड़े के साथ उनकी शानदार केमिस्ट्री दिख रही है। ये पहली बार है जब पूजा और शाहिद एक साथ फिल्म में दिखाई देंगे। पूजा ने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म को ज़ी स्टूडियोज़ व रॉय कपूर फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है। देवा एक धमाकेदार एक्शन थ्रिलर हो सकती है, जैसा की फिल्म के ट्रेलर को देख कर लगा है। ये फिल्म 31 जनवरी 2025 को रिलीज़ हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications