'Abnormal नहीं है मेरा बच्चा...' लंबी हाईट देखकर लोगों ने बताया 'खली' का बेटा तो भड़क उठे रोनित रॉय
Ronit Roy son: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से अलग पहचान बनाने वाले रोनित रॉय को भला कौन नहीं जानता। बीते दिनों एक्टर आनंद पंडित की बर्थडे पार्टी में बच्चों संग नजर आए। इतने में उनके बेटे अगस्त्य को लोगों ने ट्रोल करना शुरू कर दिया।
दरअसल, रोनित रॉय अपने बेटे के साथ जब दिखे, तो बेटा काफी लंबा लग रहा था। अगस्त्य की हाइट काफी अच्छी है। मगर लोग वीडियो देख अजीबोगरीब कमेंट्स करने लगे। कई लोग तो रोनित के बेटे को एबनॉर्मल तक बताने लगे। इतने में एक्टर का गुस्सा फूट पड़ा।

रोनित रॉय ने एक कमेंट के जवाब में कहा कि उनका बेटा एबनॉर्मल या फिर स्पेशल नहीं है। बल्कि हाइट में थोड़ा ज्यादा और शर्मीला है बस। उनकी हाइट 15 साल की उम्र में ही 6 फीट 6 इंच हो गई थी। ऐसे में वो बस अपनी ऊंचाई के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश कर रहे हैं।
रोनित ने आगे कहा कि आप सभी लोगों को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने इसे समझा और उनके बारे में काफी अच्छी बातें कहीं। रोनित रॉय की बेटी की बात करें तो वे भी काफी प्यारी हैं। हाल ही में भाई औऱ पिता के साथ वो भी नजर आई थीं। एक्टर की बेटी ने प्यारी सी ड्रेस पहनी हुई थी।
रोनित रॉय की बात करें तो उन्होंने कई सारे सीरियल में दमदार किरदार से लोगों को इम्प्रेस किया है। टीवी सीरियलों के अलावा एक्टर ने फिल्मोें में भी काम किया है। टेलीविजन की दुनिया में उनका नाम खूब चला। एक्टिंग की दुनिया के अलावा रोनित रॉय का खुद का बिजनेस भी है। उनकी अपनी एक सिक्योरिटी एजेंसी है।
इस सिक्योरिटी एजेंसी के जरिये रोनित सेलेब्स को सुरक्षा मुहैया कराते हैं। बता दें कि बावूजद इसके रोनित रॉय कोरोना लॉकडाउन के वक्त काफी मुश्किल स्थिति में फंस गए थे। एक्टर के घर में पैसों की तंगी हो गई थी। हालांकि, काफी समय के बाद एक्टर की हालत ठीक हुई।












Click it and Unblock the Notifications