'सिंघम अगेन' में रोहित शेट्टी से हो गई गलती से मिस्टेक, सिंबा ने अवनी को दिया काव्या का रेफरेंस!
सिंघम अगेन इन दिनों चर्चा में है। फिल्म 1 नवंबर को रिलीज हुई थी। सिनेमाघरों में लगे हुए इस फिल्म को 1 हफ्ता पूरा हो गया है। इस बार फिल्म में एक से बढ़कर एक स्टार लिए गए। रोहित शेट्टी ने इस फिल्म में अपने कॉप यूनिवर्स के सभी पुलिस वालों को शामिल किया है। इसमें सिंबा से लेकर सूर्यवंशी शामिल हैं। इस फिल्म में सिंबा ने अपने आइडल सिंघम से इंप्रेस होने का रेफ्रेंस पॉइंट दिया है।
फिल्म क्लाइमैक्स में जब सिंबा, सिंघम और अवनी तीनों बैठकर बात करते हैं। तभी सिंबा कहता है कि मैंने सिनेमाघर के बाहर टिकट ब्लैक करता था। वहां देखा कि फिल्म का एक्शन सिनेमाघर के बाहर चल रहा है। इसमें वो फिल्म सिंघम का रेफ्रेंस दे रहे हैं, जब सिंघम सिनेमाहॉल के बाहर गुंडो को पीट रहा होता है। लेकिन सिंघम में अवनी की जगह काव्या होती है, जिसकी शादी सिंघम से होती है।

काजल अग्रवाल ने निभाया था किरदार
बता दें, सिंघम में काव्या का किरदार काजल अग्रवाल ने निभाया था। इसके बाद दूसरे पार्ट में करीना की एंट्री हुई थी। तब से वही, अवनी का किरदार निभा रही हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। इस यूजर ने पोस्ट शेयर ये बात लिखी है। उनका भी सोचना है कि आखिर ये रेफ्रेंस आया कहां से। क्या कहीं मेकर्स से कोई चूक हुई है। हालांकि सोशल मीडिया पोस्ट पर मेकर्स की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। oneindia hindi भी इसकी पुष्टि नहीं करता है।
In #SinghamAgain, Ranveer aka #Simmba tells Avni (#KareenaKapoor) about this scene from #Singham (2011) that he was outside the theatre when #BajiraoSingham was smashing goons.
— $@M (@SAMTHEBESTEST_) November 6, 2024
By this reference, Singham should have married Kavya (#KajalAggarwal) not Avni 😭#RohitShetty 🔥 pic.twitter.com/yRDM0PPIRU
कलेक्शन में हुई गिरावट
बता दें, बॉक्स ऑफिस पर अब सिंघम अगेन का कलेक्शन गिरता जा रहा है। फिल्म ने एक हफ्ते में कुल 164 करोड़ रुपए कमाए हैं। इस फिल्म का क्लैश कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया से हुआ है। इस क्लैश से दोनों के ही कलेक्शन में असर पड़ा है। अब देखना ये है कि फिल्म 200 करोड़ के आंकड़ें को छू पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications