रोहित शेट्टी की 'सर्कस' देख लोगों के सिर में होने लगा दर्द, यूजर्स ने कहा 'घटिया' और फिर जो हुआ....

Cirkus Twitter Review: ट्विटर पर दर्शकों के रिव्यू के बाद ये साफ पता चल रहा है कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' ने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। लोगों को ये फिल्म बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है।

cirkus

Cirkus Twitter Review: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टरों में से एक रोहित शेट्टी की फिल्मों को लेकर दर्शकों को काफी उम्मीदें रहती हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम' और 'सिम्बा' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थीं। अब उनकी मल्टी-स्टारर फिल्म 'सर्कस' आज रिलीज हो चुकी है। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फैंस रोहित शेट्टी की इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे थे। लगातार हिट फिल्में देने वाले रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' को लेकर भी लोगों को इसी तरह की उम्मीदें थीं लेकिन ऐसा हो ही नहीं पाया। ट्विटर पर लोग इस फिल्म का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोगों की मानें तो रोहित शेट्टी से इतनी बुरी फिल्म की किसी को उम्मीद नहीं थी।

दर्शकों से 'सर्कस' को मिला ऐसा रिव्यू

दर्शकों से 'सर्कस' को मिला ऐसा रिव्यू

ट्विटर पर दर्शकों के रिव्यू के बाद ये साफ पता चल रहा है कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' इने लोगों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। फैमिली एंटरटेनर फिल्मों के बाद रोहित शेट्टी अब कॉमेडी वाली मूवी लेकर आए हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज, पूजा हेगड़े, संजय मिश्रा, वरुण शर्मा, जॉनी लीवर और मुरली शर्मा जैसे कई स्टार्स मौजूद हैं। अब तक माना जा रहा था कि ये फिल्म बॉलीवुड के लिए एक खुशखबरी लेकर आएगी और साल का अंत काफी खुशनुमा होगा। लेकिन इस फिल्म को लोगों से जो रिव्यू मिला है और इसे लेकर दर्शकों का जो रिएक्शन सामने आया है उसे देखकर तो निराशा ही हाथ लग रही है।

लोगों ने फिल्म को कहा 'घटिया'

आपको बता दें कि फिल्म सर्कस को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिला रहा है। फिल्म सर्कस आज रिलीज हो गई है और इसे देखने के बाद फैंस और ऑडियंस ने ट्विटर पर अपने रिएक्शन्स शेयर किए हैं। किसी ने 'सर्कस' को 'घटिया' कहा है तो किसी ने इसे इस साल की सबसे 'खराब' फिल्म बताया है। लोगों ने ट्विटर पर ये दावा तक कर दिया है कि इस फिल्म को देखने के बाद आपको अफसोस होने लगेगा।

रोहित शेट्टी से लोगों की उम्मीदें टूटी

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि एक तरफ जहां रोहित शेट्टी अपने हर इंटरव्यू में बॉलीवुड की लगातार पिटती फिल्मों और असफलता की वजह बताते नजर आ रहे हैं वहीं उनकी खुद की फिल्म भी घटिया ही साबित हुई है। लोगों का कहना है कि रोहित शेट्टी को अब 'सर्कस' के बाद खुद पर गौर करने की जरूरत है। लोगों को हैरानी हो रही है कि आखिर वह रोहित शेट्टी कहां गए, जो पिछले कुछ साल से लगातार हिट फिल्में बना रहे थे।

कहानी के लेकर पूछे गए ऐसे सवाल

कहानी के लेकर पूछे गए ऐसे सवाल

दर्शकों की मानें तो रोहित शेट्टी ने एक अच्छी-खासी फिल्म को खराब कर दिया है। इस फिल्म में न तो वह 'सर्कस' दिखा पाए हैं और न ही कॉमेडी। फिल्म की कहानी भी एकदम खराब है। फिल्म में देखने लायक कुछ भी नहीं है। इस फिल्म को एक जगह पर बैठकर हजम कर पाना लोगों के बहुत मुश्किल साबित हुआ है।

फिल्म का उड़ाया जा रहा है मजाक

जानकारी के अनुसार पहले कहा जा रहा था कि रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' के रिलीज होने से जय देवगन की 'दृश्यम 2' और जेम्स कैमरून की 'अवतार 2' के बॉक्स ऑफिस पर असर पड़ सकता है। लेकिन अब फिल्म 'सर्कस' को जैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है, उसे देखते हुए लग रहा है कि कहीं इसे खुद को ही टिकाए रखने में दिक्कत हो सकती है। हालांकि वीकेंड पर क्रिसमस की छुट्टी के चलते इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन थोड़ा संभल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+