Rohit Shetty Caste: क्या है रोहित शेट्टी की जाति-धर्म? घर पर क्यों हुई ताबड़तोड़ फायरिंग? जांच शुरू
Rohit Shetty Caste: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म मेकर रोहित शेट्टी इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि रोहित शेट्टी के घर के बाहर 31 जनवरी 2026 की देर रात कुछ अज्ञात हमलावरों ने 5 राउंड फायरिंग की, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई है और रोहित शेट्टी के निवास के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। फायरिंग की इस घटना के बाद पुलिस ने पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया है।

रोहित शेट्टी के घर के बाहर मची हलचल
राहत की बात ये रही कि इस वारदात में रोहित शेट्टी या आसपास मौजूद किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी अब मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है।
आधी रात सुनाई दी गोलियों की आवाज
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये घटना उस समय हुई जब रोहित शेट्टी अपने जुहू स्थित घर में ही मौजूद थे। अचानक बिल्डिंग के बाहर गोलियों की आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास रहने वाले लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर जुहू पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया।
वायरल वीडियो में दिखी सख्त पुलिस चौकसी
-घटना के बाद सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें पुलिस की गाड़ियां, बैरिकेडिंग और इलाके में बढ़ी हुई सुरक्षा साफ देखी जा सकती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पुलिस इस मामले को कितनी गंभीरता से ले रही है।
-इस खबर के सामने आने के बाद लोग रोहित शेट्टी के बारे में तरह तरह की बातें खोज रहे हैं। लोग उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। सिर्फ इतना ही नहीं ये घटना क्यों घटी इस बात को लेकर भी तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
क्या है रोहित शेट्टी की जाति?
-रोहित शेट्टी कर्नाटक के मंगलौर (Mangalore) के तुलु भाषी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता एमबी शेट्टी (MB Shetty) एक मशहूर स्टंटमैन थे और 'शेट्टी' उपनाम आमतौर पर तटीय कर्नाटक के बंट (Bunt) समुदाय से जुड़ा होता है, जो ऐतिहासिक रूप से भूमि मालिक और व्यापारी समुदाय रहा है।
-आपको बतादें कि शेट्टी (Shetty) भारत के तटीय कर्नाटक (तुलु नाडु) क्षेत्र के बंट (Bunt) समुदाय से संबंधित एक प्रमुख उपनाम/जाति है, जो मुख्य रूप से हिंदू धर्म का पालन करते हैं। ऐतिहासिक रूप से ये एक योद्धा-अभिजात वर्ग (Warrior-Aristocrat) रहे हैं, जो जमींदार और प्रशासक हुआ करते थे। वर्तमान में, ये समुदाय रेस्तरां, आतिथ्य (Hospitality)और व्यावसायिक क्षेत्रों में अग्रणी माना जाता है।
कौन सा धर्म फॉलो करते हैं रोहित शेट्टी?
रोहित शेट्टी हिंदू धर्म का पालन करते हैं। वे कर्नाटक के तुलु भाषी शेट्टी समुदाय से आते हैं और उनके पिता मुद्दू बाबू शेट्टी (MB Shetty) एक मशहूर स्टंट कोरिएग्राफर थे। उनके नाम में 'रोहित' एक हिंदू नाम है, और वे अपनी सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के अनुसार हिंदू परंपराओं से जुड़े हुए हैं।
CCTV फुटेज के सहारे हमलावरों की तलाश
-पुलिस अब रोहित शेट्टी के घर और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। फिलहाल जांच एजेंसियां हर संभावित एंगल पर काम कर रही हैं, चाहे वह व्यक्तिगत रंजिश हो, धमकी का मामला हो या कोई अन्य कारण।
-मुंबई जैसे हाई-प्रोफाइल इलाके में हुई इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच जारी है और जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications