शादी में बेहोश होने से लेकर कंजूस होने तक.. बेहद शॉकिंग हैं ऋषि कपूर के ये अनसुने किस्से
करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक ऋषि कपूर असल जिंदगी में कंजूस थे। इतना ही नहीं, ऋषि कपूर अपनी ही शादी के दिन चक्कर खाकर गिर गए थे।
मुंबई, 4 सितंबर: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी बेहदरीन अदाकारी से लाखों फैंस को अपना बनाया था। ऋषि कपूर ने अपनी शानदार एक्टिंग के चलते कई अवॉर्ड्स भी जीते। लेकिन फैंस की जान ऋषि की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे भी किस्से हैं, जिनके बारे में शायद ही किसी को पता हो। आपको जानकर हैरानी होगी कि करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक ऋषि कपूर असल जिंदगी में बेहद कंजूस थे। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद भी कई दफा अपनी जिंदगी से जुड़े ऐसे दिलचस्प और शॉकिंग किस्से शेयर किए हैं।
नीतू ने किया बर्थडे विश
आज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की बर्थ एनिवर्सिरी है। ऐसे में फैंस एक्टर को याद कर रहे हैं। एक्टर ने अपने करियर में फिल्मफेयर से लेकर कई नेशनल अवॉर्ड्स तक जीते थे। आज पति की बर्थ एनिवर्सिरी पर नीतू कपूर ने एक प्यारी सी तस्वीर भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने ऋषि कपूर को जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।

बेहद कंजूस थे ऋषि
वैसे तो ऋषि कपूर के लिए फैंस काफी पागल रहते थे लेकिन उनकी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे अनसुने किस्से हैं, जिनके बारे में शायद ही लोगों को पता हो। एक्टर के बारे में ऐसा कहा जाता था कि वे कंजूस थे।

नीतू कपूर ने शेयर किया किस्सा
नीतू कपूर ने बताया कि एक बार न्यूयॉर्क में अपार्टमेंट से लौटते वक्त सुबह की चाय के लिए जब दूध खरीदना था तो ऋषि कपूर ऐसी दुकान पर गए, जहां दूध सस्ता मिल रहा था। नीतू कपूर बताती हैं कि आधी रात हो चुकी थी, फिर भी ऋषि काफी दूर सस्ती दुकान पर गए।

शादी के दिन हुए बेहोश
नीतू कपूर और ऋषि कपूर ने साल 1980 में शादी की थी। लोगों को दोनों की जोड़ी बेहद पसंद थी। लेकिन उस वक्त दोनों के साथ ही एक अजीब घटना हुई, जब दोनों ही अपनी शादी के दिन बेहोश हो गए। दरअसल नीतू कपूर अपना लहंगा संभालते-संभालते होश खो बैठी थीं, वहीं ऋषि कपूर भीड़ देखकर बेहोश हो गए।

जब खरीदा था अवॉर्ड
इसके साथ ही ऋषि कपूर ने खुल्लम खुल्ला भी ये बात बोली थी कि मैं ये बताते हुए शर्मिंदा हूं कि मैंने एक अवॉर्ड खरीदा था। दरअसल, जंजीर फिल्म के लिए अमिताभ को मिलने वाले अवॉर्ड की उम्मीद लगाए फैंस तब हैरान रह गए थे, जब अवॉर्ड ऋषि कपूर को मिल गया। एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने इसे 30 हजार रुपये में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications