ऋषभ चौहान इस शो से करेंगे अपना टेलिविज़न डेब्यू, जानिए कैसा है किरदार

फिल्म 'मरने भी दो यारों' से डेब्यू करने वाले अभिनेता ऋषभ चौहान अब टेलीविजन पर अपनी शुरुआत करने जा रहे हैं। वह जल्द ही सन नियो के शो 'इश्क़ जबरिया' में नज़र आएंगे। ऋषभ कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के कज़न है। इस शो में वो अपनी एंट्री के साथ ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न्स लेकर आएंगे

अपने किरदार के बारे में ऋषभ ने कहा, "मैं आदित्य का कज़िन भाई हूं, जो लंदन से अपनी फैमिली को सरप्राइज देने आता है। उसकी वापसी की किसी को खबर नहीं होती, जिससे शो में एक सस्पेंस जुड़ जाता है। मुझे इस रोल के लिए ज्यादा तैयारी का वक्त नहीं मिला। सिर्फ तीन दिनों में लुक से लेकर कॉस्ट्यूम्स तक सब फाइनल कर लिया गया था।"

rishabh chauhan

कैरेक्टर सिलेक्शन पर की बात
शो 'इश्क़ ज़बरिया' में अपने किरदार को चुनने के बारे में ऋषभ चौहान ने कहा, "किसी भी कलाकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है उसका किरदार और मैं अपनी चॉइसेस को लेकर बेहद सिलेक्टिव हूं। जब मुझे रित्विक के किरदार के बारे में बताया गया, तो मुझे पता चला कि ये किरदार में कई परतों से लिपटा हुआ है। वह शो में एक हीरो की तरह एंट्री करता है और हर चीज को बदलने की क्षमता रखता है।"

किरदार में असल ज़िदगी जैसा है
ऋषभ ने यह भी बताया कि कैसे वह अपने किरदार से खुद को जोड़ते हैं। उन्होंने कहा, "मैंने इस रोल के लिए ज्यादा तैयारी नहीं की, लेकिन मुझे लगता है कि रित्विक मेरे ही जैसा है। वह स्मार्ट, मजेदार और अपनी मौजूदगी से हर जगह की एनर्जी बदल देने वाला व्यक्ति है। मुझे लगता है कि ये रोल मेरे लिए ही बना है।"

काम्या पंजाबी का है अहम रोल
'इश्क़ जबरिया' एक रोमांटिक ड्रामा है जो गुलकी की कहानी पर आधारित है। उसकी ज़िन्दगी में उसकी सौतेली मां से आईं चुनौतियों के बावजूद, वह अपने सपनों के लिए डटी रहती है। गुलकी की जर्नी कई उतार चढ़ाव से भरी हुई है। शो में काम्या पंजाबी, सिद्धि शर्मा और लक्ष्य खुराना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+