Rise and Fall की इस चुलबुली कंटेस्टेंट को नहीं मिला मां का प्यार, फराह खान के सामने खोला था दिल का दर्द
Rise and Fall Manisha Rani: रियलिटी शो राइज एंड फॉल में इन दिनों मनीषा रानी सुर्खियों में बनी हुई हैं। अपनी हंसमुख और चुलबुली अदाओं से दर्शकों का दिल जीतने वाली मनीषा के जीवन में बहुत मुश्किल दौर भी आए हैं। गरीबी की वजह से उनका पूरा परिवार बिहार में एक कमरे की झोंपड़ी में रहा करता था। मनीषा ने झलक दिखला जा में भी बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी और शो की विनर बनी थीं। इसी शो के एक एपिसोड में उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर के बारे में बात की थी।
मनीषा रानी ने पहले भी रिएलिटी शो झलक दिखला जा के मंच पर अपनी मां के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनके माता-पिता का तलाक तब ही हो गया था जब वह काफी छोटी थीं। बचपन में ही मां छोड़कर चली गईं जिसके बाद उन्हें कभी मां का प्यार नहीं मिला। वो साल काफी मुश्किल थे और उस दौरान उनका पूरा परिवार एक कमरे के झोंपड़ी में रहा करता था।

Rise and Fall शो में धमाल मचा रही हैं मनी
राइज एंड फॉल शो में मनीषा रानी की एंट्री बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट हुई है। शो में उनकी धनश्री के साथ खासी झड़प भी हुई है। मनीषा ने इससे पहले भी दो रिएल्टी शो किए हैं और वह इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके अलावा, अशनीर ग्रोवर के शो में आते ही उन्होंने ऐलान कर दिया है कि वह सीजन के बीच में जरूर आई हैं, लेकिन जीतकर वापस लौटेंगी। मनीषा के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा ने 'राइज एंड फॉल' शो में जो कहा, उसे सुन एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे!
Manisha Rani ने फराह खान के सामने खोला था दिल का दर्द
फराह खान के सामने मनीषा रानी ने भावुक होकर यह भी कहा था कि उन्होंने अपने जीवन में मां के नहीं होने का खालीपन हमेशा महसूस किया है। बावजूद इसके, उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने जीवन में आगे बढ़ने की ठानी। आज वह अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर देशभर में पहचान बना चुकी हैं। मनीषा ने कहा था, 'मां हमें छोड़कर चली गई और मैं खुद मां बन गई। घर में छोटे भाई-बहन थे और मुझे उनकी देखभाल करनी होती थी। कभी-कभी तो ऐसे भी हालात हो जाते थे कि खाने के लिए भी हमें पापा के लौटकर आने का इंतजार करना पड़ता था।'
यह भी पढ़ें: Manisha Rani ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, नवरात्र पर शेयर की अपार्टमेंट की फोटोज, कीमत होश उड़ा देगी












Click it and Unblock the Notifications