धनश्री वर्मा ने 'राइज एंड फॉल' शो में जो कहा, उसे सुन एक्स हसबैंड युजवेंद्र चहल शर्म से पानी-पानी हो जाएंगे!
Rise And Fall: धनश्री वर्मा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। इन दिनों वो ओटीटी रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' में नजर आ रही हैं। यहां वो फिर अपनी शादी और एक्स हसबैंड को लेकर बयानबाजी करती नजर आ रही हैं। हालांकि इस दौरान उन्होंने अपने पूर्व पति युजवेंद्र चहल का नाम नहीं लिया। लेकिन उन्हें चहल की जो चीजें पसंद नहीं आईं, उस बारे में भी उन्होंने चर्चा की है।
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' अमेज़न एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हो रहा है। इसमें क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा बतौर प्रतिभागी शामिल हुई हैं। इसमें धनश्री ने कई सारी बातें कीं। साथ ही ये भी कहा कि जिस तरह वो शादी के पहले सम्मान करती थीं, अभी भी वैसा ही सम्मान करती हैं।

शो में नयनदीप रक्षित ने धनश्री से पूछा, "आपने जो इंटरव्यू दिया, आप उससे खुश हो?" इस बात का जवाब देते हुए धनश्री ने कहा, "नहीं! मुझे कुछ विषयों पर बात नहीं करनी थी। पता, जब दो लोगों के बीच किसी प्रकार का कोई झगड़ा होता है और वे इसे खत्म करने का फैसला करते हैं, तो उन्हें अपनी सारी बातों पर टिके रहना चाहिए। हर एक व्यक्ति के हाथ में खुद का सम्मान होता है और शादीशुदा होने के बाद अपने पार्टनर का सम्मान भी आप ही के हाथ में होता है। अगर मैं चाहती तो उसके (चहल) बारे में बहुत कुछ बोल सकती थी। क्या लगता है मेरे पास कहने के लिए बातें नहीं थीं? नहीं ऐसा नहीं है, वे मेरे पति थे।"
उन्होंने जोड़ा, "जब मैंने शादी के बंधन में बंधने के बाद सम्मान करती थी और आज भी उनका सम्मान करती हूं। अगर आपको खुद को अच्छा दिखाना है तो अपने काम से दिखाइए। किसी और को नीचा दिखाकर खुद की इमेज सुधारने का कोई मतलब नहीं है।" आपको बता दें, धनश्री और चहल के रिश्ते का अंत बहुत अच्छा नहीं हुआ था। तलाक के बाद चहल ने एक पॉडकास्ट में धनश्री और अपनी शादी के बारे में बात की थी। इसके बाद ही धनश्री ने दूसरे पॉडकास्ट में उनके बारे में कुछ बातें कहीं थी।












Click it and Unblock the Notifications