Manisha Rani ने मुंबई में खरीदा आलीशान घर, नवरात्र पर शेयर की अपार्टमेंट की फोटोज, कीमत होश उड़ा देगी

Manisha Rani: बिहार से लेकर भारत के कोने कोने में अपना जलवा बिखेरने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई हैं। मनीषा रानी के फैन फॉलोअर्स दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। मनीषा रानी ने अब बी टाउन में अपनी मौजूदगी दर्ज करा ली है।

मनीषा रानी ने खरीदा नया घर
फिलहाल बिहार की मनीषा रानी मुंबई की एक फेमस सेलिब्रेटी बन गई हैं। अपनी कड़ी मेहनत के बाद, मनीषा रानी ने आखिरकार मुंबई में अपना पहला घर खरीद लिया है। खबर है कि अब वह 4.98 करोड़ रुपये के एक आलीशान अपार्टमेंट की मालकिन बन गई हैं।

manisha rani

चैत्र नवरात्रि पर दिखाईं नए घर की फोटोज

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चैत्र नवरात्रि 2025 के पावन अवसर पर मनीषा रानी ने अपना ये नया घर खरीदा है। लोगों की मानें तो मनीषा रानी ने अपनी कड़ी मेहनत और पॉपुलैरिटी के चलते ही ये बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इंस्टा स्टोरी पर लिखी ऐसी बात

वहीं अपने फैंस के साथ इस बड़ी खुशखबरी को शेयर करते हुए मनीषा रानी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर नए घर की झलक दिखाई है। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा है- नवरात्र का पहला दिन और आप सब के प्यार से मेरे मेहनत से कमाया हुआ मुंबई में मेरा पहला घर। ये सब कुछ आप सब लोगों की वजह से हुआ है। बहुत बहुत धन्यवाद। हर चीज के लिए धन्य महसूस कर रही हूं।

मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित है नया अपार्टमेंट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोशल मीडिया सेंसेशन मनीषा रानी का ये नया घर मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित है। ये आलीशान अपार्टमेंट बिल्डिंग के 17वीं मंजिल पर है, जहां से शहर का अद्भुत नजारा दिखाई देता है। मनीषा ने खुद बताया है कि नए घर की बालकनी उनका सबसे प्यारा कॉर्नर है। उन्होंने मुंबई में घर खरीदने का सपना बहुत साल पहले देखा था जो अब सच हो गया है।

डांस-रियलिटी शो जीत चुकी हैं मनीषा रानी

आपको बता दें कि मानीषा रानी साल 2023 में फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' में नजर आई थीं। इस शो में वह सेकंड रनर अप हुई थी। इस शो से उन्होंने कई लाखों लोगों का दिल जीता था। उसके बाद साल 2024 में मनीषा को डांस-रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया था। मनीषा ने इस शो में वाइल्ड-कार्ड एंट्री ली थी और इसकी विनर बनी थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+