क्या अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के रिश्ते में पड़ गई है दरार? एक्ट्रेस ने अपने पति को दी ये बड़ी धमकी

Ankita Lokhande and Vicky Jain: बिग बॉस 17 इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। घर के अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स दर्शकों को जमकर एंटरटेन कर रहे हैं। वहीं शो के होस्ट सलमान खान घरवालों की क्लास लगाते भी नजर आ रहे हैं। कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर ड्रामेबाजी चल रही है। घर में सबसे ज्यादा ड्रामा एक्ट्रेस अंकिता लोखंड़े और उनके बिजनेसमैन पति विक्की जैन करते हैं। शो के शुरुआती दिनों से ही दोनों के बीच विवाद जारी है। शो में इस कपल के बीच रोमांस कम औल लड़ाई ज्यादा हो रही है। हाल ही में बिग बॉस 17 में विक्की जैन और अंकिता लोखंडे की मां दोनो को समझाने भी आई थीं। इन सबके बीच लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता ने विक्की को धमकी दी है। आइए आपको बताते हैं कि आखिर दोनों के बीच ऐसा क्या हो गया है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन में अनबन
बीते एपिसोड में अंकिता लोखंडे अपने पति विक्की जैन को गेम में पूरी तरह शामिल न होने के लिए समझाती नजर आती हैं। अंकिता अपने पति विक्की से कहती हैं- अगर कोई आपसे बात नहीं करना चाहता है तो उनसे बात न करें। मैं यहां आपके लिए हूं और जो लोग आपके साथ बैठना चाहते हैं वे आपके साथ बैठेंगे। जिस तरह से समर्थ जुरेल तुमसे बात करता है विक्की, मुझे ये पसंद नहीं आ रहा है। तुम ओवर स्ट्रेटेजी में फंस गए हो।

Ankita Lokhande

अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से की ऐसी बात
अंकिता ने वीकेंड का वार एपिसोड को लेकर भी विक्की से बात की। दरअसल वीकेंड का वार एपिसोड में, होस्ट सलमान खान ने विक्की जैन और मुनव्वर फारुकी के गेम प्लान का खुलासा कर दिया था। इसी बारे में बात करते हुए अंकिता ने विक्की से कहा- आप और मुनव्वर दोनों शामिल थे लेकिन आपने अपना दिमाग दिखाया कि आप खेल रहे हैं। मुनव्वर ने ऐसा नहीं दिखाया और वह आराम से खेलता गया।

अंकिता ने विक्की जैन को घर छोड़ने की दी धमकी
अंकिता लोखंडे ने आगे कहा- जिस ने तेरी ये बेज्जती की है, किसी चीज के लिए नहीं, ये एक खेल है, मैं समझती हूं लेकिन मेरे घर ये लोग नहीं आएंगे विक्की और अगर तू इनको लेके आया ना तो मैं घर छोड़ के चली जाऊंगी। अंकिता ने विक्की को समझाया- मैं तुम्हें ये इसलिए बता रही हूं क्योंकि मैं जानती हूं कि तुम इन चीजों को सुलझा लोगे, लेकिन विक्की इससे मुझे बहुत दुख हो रहा है।

सास ने लगाई अंकिता लोखंडे को फटकार
इससे पहले अंकिता को फटकार लगाते हुए विक्की जैन की मां उंगली दिखाकर एक्ट्रेस को चुप करा देती हैं और बोलती हैं- विक्की बेटा तुमने इसको छूट दे दी है। इसलिए ये ऐसा कुछ कर रही है। ऐसा सुनकर अंकिता एक दम रिएक्ट करती हैं और बोलती हैं- छूट देदी मम्मीजी मतलब? इसके बाद विक्की उन्हें चुप कराते हुए दिखाई देते हैं। वहीं अंकिता लोखंडे के चेहरे पर भी गुस्सा साफ झलकता नजर आता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+