9 साल छोटे शुभमन गिल को डेट कर रहीं रिद्धिमा? एक्ट्रेस ने दूसरी बार डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी तो मचा बवाल

Ridhima Pandit breaks silence on dating Shubman: टेलीविजन की मशहूर एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित क्रिकेटर शुभमन गिल से डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। बीते दिनों दोनों की डेटिंग की खबरों ने तूल पकड़ा था, जिसे रिद्धिमा ने सिरे से खारिज कर दिया था। अब हाल ही में डेटिंग की खबरों पर एक बार फिर रिद्धिमा ने चुप्पी तोड़ी है। मगर इस बार उन्होंने जो कहा, उसने फैंस के शक को काफी हद तक यकीन में बदलने का काम किया है। उन्होंने क्या कहा, चलिये जानते हैं।

खुद से 9 साल छोटे क्रिकेटर संग डेटिंग के चलते रिद्धिमा जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। खबरे हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और प्यार में हैं। जब पहली बार दोनों के इश्क की हवाएँ उड़ीं तो रिद्धिमा ने खुद इस बारे में कहा कि ऐसा कुछ भी नहीं है और वे शुभमन को ठीक से जानती तक नहीं हैं।

Shubman G

अब एक बार फिर एक इंटरव्यू में रिद्धिमान ने शुभमन संग डेटिंग की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। एक्ट्रेस ने कहा कि वे शुभमन को जानती तो नहीं हैं मगर एक दिन उनसे मिलना जरूर चाहती हैं। जब रिद्धिमा से पूछा गया कि क्या वे शुभमन गिल को डेट कर रही हैं, तो वे ब्लश करने लगीं।

एक्ट्रेस ने कहा कि मैं शुभमन को डेट नहीं कर रही हूं। अगर ऐसा होता तो बात कुछ और ही होती। इसके बाद उन्होंने शुभमन की तारीफ करते हुए उन्हें एक शानदार स्पोर्ट्समैन बताया। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें ज्यादा तो नहीं जानती। मगर इतना कहूंगी कि अगर हम कभी मिले तो इस बात पर हंसेंगे। इसके बाद एक्ट्रेस ने एक बार फिर शुभमन की तारीफ में कहा कि वे काफी क्यूट हैं।

रिद्धिमा ने कहा कि हम दोनों के बीच कुछ भी नहीं है और ना ही कुछ होने वाला है। पर हां इतना है कि मैं एक दिन उसने मिलूंगी। बस इससे ज्यादा और कुछ भी नहीं। बताते चलें कि रिद्धिमा की अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। उन्हें आखिरी बार मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में देखा गया था। एक्ट्रेस शो तो नहीं जीत पाईं मगर हां उन्होंने लाखों-करोड़ों फैंस के दिलों को जरूर जीत लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+