शमिता शेट्टी के साथ राकेश बापट के रिश्ते पर आया पूर्व पत्नी रिद्धि का रिएक्शन, एक्टर ने भी दिया जवाब

मुंबई, 25 सितंबर: हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी में दो कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच काफी प्यार देखने को मिला था। दोनों के बीच बना कनेक्शन शो के खत्म होने के बाद भी जारी है। हाल ही में राकेश बापट और शमिता को साथ-साथ देखा गया है। जिसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं जोरो पर हैं। खुद भी दोनों एक दूसरे के लिए प्यार जता चुके हैं। राकेश की पूर्व पत्नी रिद्धि डोगरा ने अब शमिता से उनके रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है। जिसके बाद राकेश ने भी जवाब दिया है।

Recommended Video

    Raqesh Bapat और Shamita Shetty की First Date की तस्वीरें वायरल | वनइंडिया हिंदी
    क्या कहा है रिद्धि ने

    क्या कहा है रिद्धि ने

    रिद्धि डोगरा ने पूर्व पति राकेश और शमिता के रिश्ते पर कहा है कि अगर इस रिश्ते से राकेश खुश हैं तो वह भी खुश हैं। यह उनका निजी मामला है। मैं राकेश और शमिता के लिए खुश हैं और उनको शुभकामनाएं दूंगी। रिद्धी ने कहा कि राकेश उसी तरह के इंसान हैं कि अगर उनको कोई काम सही नहीं लग रहा है तो वह उस समय वो काम नहीं करेंगे। उन्हें चिल्लाना पसंद नहीं है।

    राकेश ने कही ये बात

    राकेश ने कही ये बात

    एक दूसरे इंटरव्यू में राकेश ने कहा है कि 'बिग बॉस ओटीटी' में जाने से पहले और निकलने के बाद उन्होंने रिद्धि से बात की थी। हमारे बीच अच्छे रिश्ते हैं। अगर मैं किसी के साथ रहूंगा तो वह खुश होगी और इसी तरह अगर उसे कोई मिल जाए तो मुझे भी खुशी होगी। हम दोनों मैच्योर हैं और हमने अब तक जो भी फैसले लिए वे हमारे अपने थे। मेरे और रिद्धि के बीच कुछ भी खराब नहीं है और आज भी दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त मानते हैं। बता दें कि रिद्धि डोगरा और राकेश बापट ने मई 2011 में शादी की थी। करीब आठ साल बाद वो अलग हो गए थे। 2020 में दोनों ने तलाक ले लिया था।

    चर्चा में राकेश और शमिता का रिश्ता

    चर्चा में राकेश और शमिता का रिश्ता

    बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शमिता ने कई बार खुले तौर पर स्वीकारी भी किया था कि वह राकेश को पसंद करती है और इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती है। वहीं राकेश भी शमिता को और करीब से जानने की ख्‍वाहिश रखते हैं। अपने रिलेशनशिप को और बेहतर बनाने के मकसद से ही राकेश और शमिता बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद पहली बार डेट पर गए। दोनों को मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट के बाहर बांहों में बांहे डाले स्‍पॉट किया गया। दोनों सेलेब्स मुंबई के बैस्टन रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर पहुंचे थे।

    फिल्मों में दोनों को ही नहीं मिली खास सफलता

    फिल्मों में दोनों को ही नहीं मिली खास सफलता

    राकेश बापट ने फिल्म 'तुम बिन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और राकेश का रोल भी सराहा गया था। इसके बाद राकेश कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए लेकिन करियर बहुत खास नहीं चला। वहीं शमिता शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपहहिट फिल्म मोहब्बतें से की थीं। उन्हें इस फिल्म के लिए आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि बाद में उनकी फिल्में ज्यादा नहीं चलीं। इसके बाद शमिता बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हाल ही में दोनों बिग बॉस ओटीटी में दिखे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+