'गलवान' ही नहीं पहले भी पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरीं थी ऋचा चड्ढा, सबके सामने खुलकर कही थी ये बात

गलवान मामले में ऋचा चड्ढा की मुसीबत कम नहीं हो रही है। इस बीच अब उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह पाकिस्तान को सपोर्ट करती नजर आईं।

Richa Chadha Throwback Video: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा इन दिनों गलवान मामले में दिए बयान को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस अपने इस ट्वीट की वजह से लगातार मुसीबत में फंसती जा रही हैं। एक तरफ एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ उनके खिलाफ केस दर्ज कराए जा रहे हैं। इस बीच ऋचा चड्ढा के सोशल मीडिया पर कुछ पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। जिसमें वह पाकिस्तान को सपोर्ट करती हुईं दिखाई दे रही हैं।

ऋचा चड्ढा का वायरल हुआ पुराना बयान

ऋचा चड्ढा का वायरल हुआ पुराना बयान

दरअसल, ऋचा चड्ढा का एक पाकिस्तान से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2019 का है जब पाकिस्तान में भारत की फिल्मों को बैन किया जा रहा था। वहीं दूसरी तरफ उस वक्त हमारे कलाकार वहां जाकर परफॉर्म कर रहे थे। इसी को लेकर ऋचा चड्ढा ने अपना ऐसा बयान दिया था जिसकी वजह से वह काफी चर्चा में रहीं।

ऋचा चड्ढा ने किया था पाकिस्तान का सपोर्ट

ऋचा चड्ढा ने किया था पाकिस्तान का सपोर्ट

वीडियो में ऋचा चड्ढा से रिपोर्टर ने सवाल किया तो एक्ट्रेस ने इसका जवाब देते हुए कहा कि, 'मेरा नजरिया इस पर अलग है। मुझे लगता है कि एक कलाकार हमेशा प्यार और अमन की बातें करता है। मुझे लगता है कि एक कलाकार को इसलिए बैन किया जाता है क्योंकि दोस्ती करवा सकते हैं दोस्त।' इस वीडियो में दूसरे इवेंट का क्लिप भी मर्ज किया गया है।

'अगर पाकिस्तान के एक्टर्स को भारत से...'

'अगर पाकिस्तान के एक्टर्स को भारत से...'

इस दूसरे क्लिप में ऋचा चड्ढा पाकिस्तान को लेकर कह रही हैं कि, 'अगर पाकिस्तान के एक्टर्स को भारत से भगाकर आप यह दावा कर सकते हैं कि भारत में अटैक नहीं होगा तो बैन कर दीजिए। क्या कोई इस बात की गारंटी दे सकता है?' फिलहाल ऋचा चड्ढा का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

फूकरे 3 को किया बायकॉट

फूकरे 3 को किया बायकॉट

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर अब Boycott Fukrey 3 ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स का कहना है कि ऋचा चड्ढा को अपने बयान की वजह से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा उनके कई फनी मीम्स भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि ऋचा ने गलवान मामले माफी मांग ली है और उन्होंने अपना ट्वीट भी डिलीट कर दिया है। लेकिन इसके बावजूद सोशल मीडिया पर बवाल खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

ऐसे शुरू हुआ पूरा मामला

ऐसे शुरू हुआ पूरा मामला

ऋचा चड्ढा के खिलाफ ये मामला तब शुरू हुआ जब उन्होंने सेना के कमांडर लेफ्टिनेट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के बयान पर ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी। जिसमें उपेंद्र ने कहा कि, भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर दोबारा नियंत्रण करने के लिए तैयार है और इसके लिए हमें सरकार के निर्देश का इंतजार है। इस ट्वीट का रिट्वीट कर ऋचा चड्ढा ने कैप्शन पर लिखा- 'गलवान कह रहा है हाय'। बस फिर क्या था तभी से सोशल मीडिया पर ऋचा चड्ढा के खिलाफ सेना का अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल एक्ट्रेस ने अपना ये ट्वीट डिलीट कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+