Richa Chadha Ali Fazal wedding : शादी में बीकानेरी गहनों से सजेगी अली फजल की दुल्हनिया ऋचा चड्ढा
बीकानेर, 29 सितम्बर। बॉलीवुड फिल्म 'फुकरे' फेम ऋचा चड्ढा व अली फजल विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी शादी चार अक्टूबर को होनी है। खास बात है कि अली फजल की दुल्हनिया ऋचा चड्ढा शादी में राजस्थानी गहनों से सजी नजर आएंगी। इसके लिए राजस्थान के बीकानेर के 175 साल पुराने ज्वेलर्स परिवार से आभूषण तैयार करवाए गए हैं।

खबर है कि ऋचा चड्ढा 30 सितम्बर को होने वाले रिसेप्शन में बीकानेर ज्वेलरी पहनेगी। डायमंड, जड़ाऊ और मीनाकारी वाली यह जवेलरी उसकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगी। ज्वेलरी बीकानेर के मोतीचंद खजांची परिवार के भाइयों राहुल और मुदित ने डिजाइन की है। इन्होंने ऋचा चड्ढा की ज्वेलरी की डिजाइन तो सार्वजनिक नहीं की है, लेकिन इतना जरूर बताया कि इस तरह से अनूठी ज्वेलरी तैयार हुई है, जो आमतौर पर आप एक्ट्रेस के पास नहीं देखते हैं।
बता दें कि ऋचा चड्ढा और अली फतल 30 सितंबर को दिल्ली में अपनी शादी का जश्न शुरू करेंगे। 7 अक्टूबर को मुंबई में जश्न का सिलसिला पूरा होगा। 2 अक्टूबर को नई दिल्ली और सात अक्टूबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा। मीडिया से बातचीत में राहुल और मुदित बताते हैं कि ऋचा चड्ढा के साथ कई बार मीटिंग के बाद ज्वेलरी की डिजाइन तय हुई थी। ऋचा जो ज्वेलरी पहनेंगी वो पोलकी और डायमंड का अनूठा फ्यूजन है। न केवल ऋचा चड्ढा बल्कि आने वाले दिनों में कई अन्य फिल्मी और सेलिब्रिटी भी बीकानेर से ही ज्वेलरी तैयार करवा रहे हैं।

मीडिया रिपोटर्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ऋचा चड्ढा के हाथों पर राजस्थानी मेहंदी सजेगी। राजस्थान के पाली जिले में सोजत से मेहंदी मंगवाई गई है। ऋचा चड्ढा से पहले भी कई सेलेब्रिटी की शादी में उनके हाथों पर सोजत की मेहंदी रच चुकी है। इसके अलावा ऋचा की शादी में शामिल होने वाले डिशेज की बात करें, तो राजौरी गार्डन के छोले भटूरे से लेकर 'नटराज' की चाट, चटोरी गली के राम लड्डू समेत दिल्ली से ऋचा के पसंदीदा अन्य व्यंजनों को इसमें शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications