अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया ने बिकिनी में शेयर की तस्वीरें, इस खास वजह से हुईं वायरल
मुंबई, 6 सितंबर: अनिल कपूर की छोटी बेटी और सोनम कपूर की बहन रिया कपूर इन दिनों मालदीव में हनीमून मना रही हैं। पिछले महीने करण बूलानी से शादी करने के बाद वो हाल ही में पति के साथ मालदीव पहुंची है। वहां पहुंचने के बाद रिया कपूर ने बिकिनी में अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के कैप्शन और दूर दिख रहे उनके पति के चलते यूजर्स के बीच ये फोटो चर्चा में हैं।

रिया कपूर ने इंस्टा पर शेयर की तस्वीर
रिया कपूर ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह पूल में एकदम रिलेक्स मूड में नजर आ रही हैं। उनके पति करण बूलानी दूर खड़े नजर आ रहे हैं। रिया कपूर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, बच्चों को तो नानी के घर पर छोड़ दिया है।

फोटो हो रही खूब वायरल
रिया कपूर ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन में जो बच्चों को घर छोड़ने की बात लिखी है, उसको लेकर कई लोगों ने उनसे सवाल किया है कि ये क्या मामला हैं। वहीं दूर खड़े बलूनी को लेकर भी कई लोगों ने फनी कमेंट किए हैं। वहीं बहुत सोशल यूजर्स ने उनकी फिटनेस की तारीफ की है और शादी के लिए मुबारकबाद भी दी है। इस तस्वीर पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं और काफी लोग कमेंट भी कर चुके हैं।

बीते महीने की थी रिया ने शादी
रिया कपूर और करण बूलानी ने लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अगस्त को मुंबई में शादी कर ली थी। शादी में उनके करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य ही शामिल हुए थे। हालांकि शादी के बाद अनिल कपूर ने रिसेप्शन पार्टी दी थी, जिसमें फिल्म जगत के लोग जुटे थे। शादी के करीब 20 दिन बाद दो दिन पहले रिया और करण हनीमून के लिए गए हैं। दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था लेकिन तब ये पता नहीं था कि दोनों कहां जा रहे हैं। तस्वीरें सामने आने के बाद पता चला है कि ये कपल मालदीव में है।












Click it and Unblock the Notifications