बुरे दौर से बाहर निकल रिया ने किया खुद का धन्यवाद, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल वीडियो

नई दिल्ली, जनवरी 03। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के कथित सुसाइड के बाद से मीडिया की सुर्खियां बनी एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अब धीरे-धीरे नॉर्मल लाइफ में लौट रही हैं। आपको बता दें कि रिया को कथित रूप से सुशांत की गर्लफ्रेंड बताया जाता था। सुशांत की मौत में रिया चक्रवर्ती की भूमिका की बातें भी सामने आई थी, जिसकी वजह से उन्हें जांच का सामना भी करना पड़ा था। इसके बाद उनका नाम ड्रग्स मामले में भी आया था। इस बुरे दौर को पीछे छोड़ अब रिया चक्रवर्ती आगे बढ़ रही हैं। इसका एक उदाहरण है, सोशल मीडिया पर शेयर किया गया उनका एक वीडियो।

वीडियो में क्या कह रही हैं रिया?

वीडियो में क्या कह रही हैं रिया?

रिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो एक डायरी में नोट लिख रही हैं। रिया ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है, "आप अपने खुद के सबसे बेहतर सपोर्ट हैं, जब आप खुद को पा लेते हैं।" वीडियो के बैकग्राउंड में रिया कह रही हैं, "डियर मी, मेरे साथ बने रहने के लिए धन्यवाद, मेरे साथ दयालु, मजबूत धैर्यवान और सॉफ्ट होने के लिए धन्यवाद। मुझे उस महिला पर बहुत गर्व है जो आप बन गई हैं और मैं हमेशा आपके साथ हूं। तो, चिन अप बेबी गर्ल आपको यह मिल गया है.. नया साल मुबारक हो .. आपका सही मायने में, आपका इनस सेल्फ।"

रिया के पोस्ट को 47 से ज्यादा मिल चुके हैं लाइक

रिया के पोस्ट को 47 से ज्यादा मिल चुके हैं लाइक

रिया चक्रवर्ती के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिया के इस वीडियो को 47 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं। एक्ट्रेस फातिमा सना शेख ने रिया के वीडियो पर दिल वाले इमोजी कॉमेंट बॉक्स में डाले हैं। रिया की पोस्ट पर की फैंस भी उनका सपोर्ट कर रहे हैं। एक फैन ने रिया को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इस साल चीजें और बेहतर होंगी। आप इतने लंबे समय तक मजबूत रहे हैं। बहुत प्यार रिया।"

रिया ने स्माइल के साथ किया 2022 का स्वागत

रिया ने स्माइल के साथ किया 2022 का स्वागत

आपको बता दें कि रिया ने 2 दिन पहले नए साल के मौके पर अपनी एक स्माइल वाली फोटो शेयर की थी। रिया ने इस फोटो के साथ 2022 का स्वागत किया था। इस फोटो के साथ रिया ने लिखा था, "आप मुझे मुस्कुराते और हंसते हुए देखते हैं, यहां पहुंचना आसान नहीं है। इलाज से भरा साल, दर्द से भरा साल। लेकिन यहां मैं मुस्कुरा रही हूं और आपको देख रही हूं 2021 ने मुझे वास्तव में तोड़ा नहीं बल्कि मजबूत बनाया है।"

ये भी पढ़ें: मलाइका के साथ डेट के लिए ट्रोल करने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, ये लोग मिलेंगे तो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+