मलाइका के साथ डेट के लिए ट्रोल करने वालों पर भड़के अर्जुन कपूर, ये लोग मिलेंगे तो...
मुंबई, 3 जनवरी: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर बीते कई साल से एक दूसरे के साथ हैं। दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है और जोड़ी को लोग पसंद भी करते हैं लेकिन कई लोग मलाइका और अर्जुन की उम्र में फक्र को लेकर सवाल भी करते हैं। दोनों को सोशल मीडिया पर अक्सर ही उम्र के फासले को लेकर ट्रोल किया जाता है। इसको लेकर अर्जुन कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

पांच साल से कर रहे हैं डेट
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर साथ ही नजर आते हैं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। सोशल मीडिया पर जब भी ये कपल अपनी कोई फोटो शेयर करता है तो अक्सर ही कुछ लोग दोनों की उम्र में फक्र की बात लिखते हुए भद्दे कमेंट करने शुरू कर देते हैं।

अर्जुन से 12 साल बड़ी हैं मलाइका अरोड़ा
अर्जुन कपूर की उम्र 36 साल है तो वहीं मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं। अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में 12 साल बड़ी मलाइका अरोड़ा को डेट करने और इसको लेकर उठने वाले सवालों पर बात की है। अर्जुन ने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बात करते हुए कहा, मैं सोशल मीडिया के कमेंट पर ज्यादा ध्यान नहीं देता हूं। मुझे लगता है कि 90 फीसदी तो फेक अकाउंट से ये कमेंट किए जाते हैं।

ये लोग मिल जाएं तो सेल्फी के लिए मरेंगे
अर्जुन कपूर ने आगे कहा,ये जो लोग सोशल मीडिया पर उल्टे सीधे कमेंट करते हैं। यही लोग अगर कहीं मिल जाएं तो मेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मर रहे होंगे, इसलिए आप उस कहानी पर विश्वास नहीं कर सकते। मैं अपनी पर्सनल लाइफ में जो करता हूं वह मेरा विशेषाधिकार है। सबसे अहम ये है किमेरे काम की पहचान हो रही है, बाकी सब तो शोर है।

किसी की उम्र को लेकर परेशान नहीं होना चाहिए
अपने और मलाइका के उम्र के फासले पर अर्जुन ने कहा, मुझे लगता है कि उम्र को देखना और रिलेशनशिप को परिभाषित करना बेवकूफी है। आप इस बात से परेशान नहीं हो सकते कि किसकी उम्र क्या है। हमें इससे आगे बढ़ना चाहिए।

मलाइका ने भी की थी इस पर बात
कुछ समय पहले मलाइका ने अर्जुन के साथ रिश्ते पर कहा था, उम्र का फासला मायने नहीं रखता। रिलेशनशिप दो दिलों के जुड़ने और माइंडस के कनेक्ट होने का सवाल है। बदकिस्मती ये है कि हमारा समाज इससे आगे नहीं बढ़ पा रहा है। ऐसे सोच वाले लोगों को मैं तवज्जो नहीं देना चाहती।












Click it and Unblock the Notifications