आखिर Rhea चक्रवर्ती ने शिबानी को क्यों कहा प्रॉब्लम, फरहान अख्तर से कही ये बात
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने रविवार शाम को फिल्म निर्माता-अभिनेता फरहान अख्तर और उनकी पत्नी, शिबानी दांडेकर के विवाह समारोहों से जुड़ी कई अनसीन फोटो शेयर कीं। इंस्टाग्राम पर रिया ने एक साथ कई फोटो शेयर की, जिसमें फरहान-शिबानी दूल्हा-दुल्हन के रूप में नजर आ रहे हैं। रिया चक्रवर्ती ने इस अवसर के लिए एक बेज रंग का लहंगा पहना और गहने भी पहने थे। पहली फोटो में रिया चक्रवर्ती, शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर तीनों ही पोज देते हुए नजर आ रहे हैं।
Recommended Video

शिबानी की मेहंदी सेरेमनी की शेयर की फोटो
दूसरी फोटो कैंडेड नजर आ रही हैं। इसमें शिबानी और रिया दोनों साथ में बैठे हुए मुस्कुरा रही हैं। फोटो शिबानी और फरहान की मेहंदी सेरेमनी के दौरान क्लिक की गई थी। इवेंट के लिए रिया ने येलो कलर का लहंगा पहना था और बालों को खुला रखा था।

एक-दूसरे को पकड़कर हंसती हुई नजर आईं रिया-शिबानी
आखिरी फोटो में रिया और शिबानी एक-दूसरे को पकड़कर हंसती हुई नजर आ रही हैं। ये फोटो भी मेंहदी के दिन की है, लेकिन शाम के वक्त की। तस्वीरों को शेयर करते हुए रिया ने इसे कैप्शन दिया, "मिस्टर एंड मिसेज अख्तर। प्यार संक्रामक है, अपने खास दिन पर इतना प्यार फैलाने के लिए धन्यवाद।"
रिया ने लिखा- फरहान शिबानी अब आपकी प्रॉब्लम है
इन सभी फोटो को शेयर करते हुए रिया चक्रवर्ती ने लिखा कि मिस्टर एंड मिसेज अख्तर, प्यार यूं ही बढ़ता रहे, अपने खास दिन पर इतना प्यार नज़र करने के लिए शुक्रिया। शिबानी तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनी, तुम्हे बेहद प्यार। फरहान वह आपकी 'प्रॉब्लम' है, शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार।
रिया से फिर से कर रही हैं वापसी
रिया चक्रवर्ती की लेटेस्ट तस्वीरों को देखकर ऐसा लगा रहा है कि रिया एक बार फिर से ग्लैमर की दुनिया में कदम रखने वाली हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से वो काफी परेशान थीं। कोर्ट-पुलिस के साथ-साथ रिया ट्रोलर्स को भी झेल रही थीं। कुछ दिनों पहले रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया। उसके जरिए रिया ने अपने फैंस को बताया कि वो करीब दो साल बाद काम पर वापस लौट आई हैं। हालांकि, उनकी इस पोस्ट के बाद फैंस ने उनका स्वागत किया।
सुशांत के निधन के बाद बुरी तरह से परेशान थीं रिया
रिया की हालिया तस्वीरों को देख कर ऐसा लग रहा है कि वह अब ग्लैमर की दुनिया में वापसी करने वाली हैं। दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती बुरी तरह घिर गई थीं। एक तरफ सुशांत को खोना और दूसरी ओर ट्रोल करने वालों से परेशानी, इस तरह से रिया का जीवन काफी मुश्किल दौर से गुजर रहा था।












Click it and Unblock the Notifications