रिया चक्रवर्ती को मिला नया बॉयफ्रेंड, सुशांत सिंह राजपूत के अलावा इन सेलेब्स के साथ था एक्ट्रेस का अफेयर
Rhea Chakraborty Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। हर कोई उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिए उत्सुक नजर आ रहा है। आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। सुशांत केस में रिया चक्रवर्ती को जेल तक जाना पड़ा था। रिया पर आरोप थे कि वह सुशांत को जबरन ड्रग्स देती थीं और उनको मानसिक रूप से परेशान भी करती थीं। अब एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर छा गई हैं। खबर है कि वह इस समय अरबपति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।
वैसे तो रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत के साथ जुड़ने के बाद ही सबसे ज्यादा पॉपुलर हुआ था लेकिन उनके दिल पर कई सेलेब्स ने दस्तक दी थी। इस समय वह अरबपति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट करने की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। आइए आपको बताते हैं कि रिया चक्रवर्ती का नाम अब तक किन किन लोगों के साथ जुड़ा चुका है।

हर्षवर्धन कपूर के साथ जुड़ा था नाम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती का नाम सबसे पहले हर्षवर्धन कपूर के साथ जुड़ा था। साल 2017 के दौरान अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कई बार रिया के साथ नजर आते थे। दोनों को एक साथ कई पार्टियों और इवेंट्स में देखा गया था। हालांकि, जब हर्षवर्धन और सारा अली खान की नजदीकियां बढ़ीं तो रिया के साथ उनका रिश्ता खत्म हो गया।
महेश भट्ट के साथ फोटोज हुई थीं वायरल
रिया चक्रवर्ती का नाम बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर महेश भट्ट के साथ भी जुड़ा था। दरअसल महेश भट्ट और रिया चक्रवर्ती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं, जिनमें महेश भट्ट को रिया के कंधे पर सिर टिकाए देखा गया था। खबर थी कि दोनों रिलेशन में हैं। हालांकि दोनों ने ही इस रिश्ते की खबर को बेबुनियाद बताया था।
रिया चक्रवर्ती से प्यार करते थे सुशांत सिंह राजपूत
दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नहीं है लेकिन रिया चक्रवर्ती के साथ उनके प्यार के चर्चे आज भी होते रहते हैं। रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूता का कथित रिश्ता काफी पॉपुलर हुआ था। दरअसल दोनों ने कभी अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया था लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियोज कुछ और ही कहानी कहती थी। सुशांत की मौत के बाद रिया ने इस रिश्ते के बारे में सबके बताया था। आपको बता दें कि सुशांत के परिजनों ने एक्टर को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप उनकी कथित गर्लफ्रेंड रिया पर ही लगा दिया था जिसके चलते रिया को जेल भी हुई थी।
आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा नाम
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद रिया चक्रवर्ती का नाम बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ा था। खबर है कि दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। इसके बाद सुशांत सिंह राजपूत के फैंस ने आदित्य और रिया को जमकर ट्रोल भी किया था। कहा जाता है कि इसके बाद ही आदित्य ने रिया से खुद दूरी बना ली थी।
बंटी सजदेह को किया था डेट
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवती ने आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान के भाई सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा के भाई बंटी सजदेह को डेट किया था। बंटी सजदेह और रिया चक्रवर्ती अपने इस रिलेशनशिप की खबर को प्राइवेट रखना चाहते थे लेकिन ऐसा हो न सका। ऐसे में एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती लोगों के निशाने पर आ गईं। बाद में बंटी और रिया का ब्रेकअप हो गया।
निखिल कामथ को डेट कर रही हैं रिया चक्रवर्ती
आपको बता दें कि इन दिनों रिया चक्रवर्ती इंडियन फाइनेंशियल कंपनी 'जेरोधा' के को-फाउंडर निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। निखिल कामथ बिजनेस की दुनिया का बहुत बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने भाई नितिन कामथ के साथ मिलकर 'जेरोधा' कंपनी की शुरुआत की। ये एक इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कंपनी है, जो शेयर मार्केट में शेयर और म्युचुअल फंड्स में लेन-देन करने के लिए प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है। निखिल को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर को डेट किया था।












Click it and Unblock the Notifications