Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

फिल्मों से नहीं इन चीजों से होती है रिया चक्रवर्ती की कमाई, जानें कितने करोड़ की संपत्ति की हैं मालकिन

Rhea Chakraborty Lifestyle and Net Worth: टीवी इंडस्ट्री से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। रिया चक्रवर्ती की प्रोफशनल लाइफ ने भले ही कुछ खास लाइमलाइट न बटोरी हो लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में कई तरह के उतार-चढ़ाव आए हैं। एक समय पर रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ जुड़ा था। वहीं सुशांत केस में रिया को जेल भी जाना पड़ा था। रिया पर आरोप थे कि वह सुशांत को जबरन ड्रग्स देती थीं और उनको मानसिक रूप से परेशान भी करती थीं। अब एक बार फिर से रिया चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर छा गई हैं। खबर है कि वह इस समय अरबपति बिजनेसमैन निखिल कामथ को डेट कर रही हैं।

लाखों में कमाती हैं रिया चक्रवर्ती
आपको बता दें कि एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती साउथ इंडस्ट्री के साथ कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। हालांकि उन्हें फिल्मों में कोई खास सफलता नहीं मिल पाई है। लेकिन वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। आपको बता दें कि फिल्मों में सफल न होने के बावजूद रिया चक्रवर्ती आज भी एक महीनें में लाखों में कमाई कर लेती हैं। उनके पास करोड़ों की संपत्ति भी है। आइए जानते हैं रिया चक्रवर्ती की लाइफस्टाइल और कमाई के बारे में।

Rhea Chakraborty

रिया ने मॉडलिंग से की थी करियर की शुरुआत
रिया चक्रवर्ती मूल रूप से एक बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं और उनका जन्म बंगलुरु में हुआ है। रिया चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्होंने साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में भी अपना हाथ आजमाया लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि रिया एक लग्जीरियस लाइफस्टाइल जीती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत बतौर वीडियो जॉकी की थी।

साल 2009 में टीवी में आई थीं नजर
साल 2009 में एमटीवी के रियलिटी शो 'टीवीएस स्कूटी टीन डिवास' से रिया चक्रवर्ती ने टीवी पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने कई शोज को भी होस्ट किया और साल 2012 में 'तुनीगा तुनीगा' से उन्होंने साउथ फिल्मों में अपनी शुरुआत की थी। एक साल बाद रिया ने फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद भी रिया कई फिल्मों में दिखाई दीं लेकिन ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाईं।

रिया चक्रवर्ती की सालाना कमाई
एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भले ही बॉलीवुड फिल्मों में अच्छी न साबित हो सकी हों लेकिन वह दूसरे कई प्रोजेक्ट्स से महीने में लाखों रुपए की कमाई कर लेती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया चक्रवर्ती एक महीने में करीब 2.5 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई कर लेती हैं। वहीं साल भर में वह लगभग 30 लाख से ज्यादा रुपए की कमाई कर लेती हैं। रिया चक्रवर्ती की मोटी कमाई ब्रैंड एंडोर्समेंट और स्टेज शो से होती है। रिया चक्रवर्ती बड़े बिजनेसमैन के शादियों में भी परफॉर्म करती हैं। वह कई रिएलिटी शोज का भी हिस्सा रह चुकी हैं, जहां से उनकी अच्छी कमाई हुई है।

रिया चक्रवर्ती का आलीशान घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिया चक्रवर्ती की कमाई फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट, टीवी शोज होस्ट करना और स्टेज शोज के जरिए होती है। जानकारी के अनुसार रिया चक्रवर्ती की कुल संपत्ति करीब 1.5 मिलियन डॉलर यानी 11 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वहीं रिया चक्रवर्ती मुंबई के एक पॉश इलाके में एक लग्जीरियस अपार्टमेंट में रहती हैं। रिया के इस फ्लैट की कीमत 85 लाख रुपये है।

रिया चक्रवर्ती को है महंगी गाड़ियों का शौक
आपको बता दें कि रिया चक्रवर्ती का नाम दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ जोड़ा गया था। हालांकि रिया ने खुद भी बताया था कि वह सुशांत की गर्लफ्रेंड रह चुकी थीं। वहीं सुशांत सिंह की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती को कुछ समय तक जेल में भी रहना पड़ा था। रिया को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौक है। उनके पास जीप कंपास एसयूवी है जिसकी कीमत 23 लाख के आसपास है। वहीं रिया के पास टोयोटा इनोवा भी है जिसकी कीमत करीब 20 लाख रुपए है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+