आर्यन खान की सीरीज The Ba***ds of Bollywood का रिव्यू आया सामने, जानिए कैसी है सीरीज!

Aryan Khan: शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। वो पिता की तरह एक्टर नहीं बल्कि डायरेक्टर की कुर्सी पर बैठेंगे। इन दिनों वो अपनी डेब्यू सीरीज The Ba***ds of Bollywood के रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस सीरीज को नेटफ्लिक्स ने अपना स्लेट रिलीज में अनाउंस किया था। जिसके टीजर में भी आर्यन और शाहरुख खान ही नजर आए थे।

आर्यन खान पिछले एक साल से अपनी डायरेक्टोरियल वेब सीरीज The Ba***ds of Bollywood पर काम कर रहे हैं। खबरों के अनुसार, यह सीरीज साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। फिहलाल रिलीज के पहले इसका पहला रिव्यू सामने आ गया है। जो नेटफ्लिक्स के सीईओ ने दिया है।

aryan khan

नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस ने सीरीज के दो एपिसोड देखे हैं। इसके बाद उन्होंने पॉडकास्ट में कहा, यह एक डार्क कॉमेडी सीरीज है जो बहुत ही मजेदार है। यह फिल्म इंडस्ट्री के पीछे की कहानी को अलग तरीके से दर्शकों के सामने लाएगी। जिसमें फिल्मी दुनिया की ऐसी सच्चाई दिखाई जाएगी जिसे आमतौर पर कैमरे पर नहीं दिखाया जाता है। यह बहुत मजेदार और जबरदस्त है। भारत में और भारत के बाहर भी लोग बॉलीवुड की असली दुनिया से अनजान हैं। यह शो उस दुनिया को बेहद मजेदार अंदाज में दिखाता है। आर्यन एक बहुत अच्छे डायरेक्टर हैं।

बीते दिनों एक इंटरव्यू में करण ने भी सीरीज को लेकर कहा था, आर्यन के डायरेक्टोरियल पर मुझे भरोसा है। हालांकि ये बात मुझे कहनी चाहिए ये नहीं, मुझे नहीं पता। नेटफ्लिक्स पर आने वाला उसका जो पहला शो है, उसके बारे में कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि वो गुस्सा होगा। लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि किंग है तो प्रिंस भी होगा। मैंने उनके शो को देखा है और पूरे विश्वास कह सकता हूं कि बतौर डायरेक्टर उनका अंदाज अलग है। वो खामोशी से काम करता है। शाहरुख के बेटे से जो उम्मीदें की जाएंगी उस पर वो खरा उतरता है।

इस वेब सीरीज में लक्ष्य और सहर बांबा मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। ऐसी भी संभावना है कि सलमान खान, रणबीर कपूर, करण जौहर और रणवीर सिंह जैसे सितारे कैमियो करते दिखेंगे। बॉबी देओल और मोना सिंह भी इस शो का हिस्सा होंगे। 'द बा***ड्स ऑफ बॉलीवुड' की रिलीज डेट के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+