रेणुका शहाणे का दर्द- ऑडिशन का न्‍यू ट्रेंड नहीं समझ पा रही, ऑडिशन में हो रहा रिजेक्‍शन

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस रेणुका शहाणे ने अपने इंटव्‍यू में खुलासा किया कि उन्‍हें इन दिनों ऑडिशन में रिजेक्‍शन झेलना पड़ा है। उन्‍होंने कहा मुझे समझ नहीं आ रहा कि न्‍यू ट्रेंड क्‍या है।

renuka

दूरदर्शन से सालों पहले सुरभि शो से अपने करियर की शुरूआत कने वाली रेणुका शहाणे जानी-मानी कलाकार हैं। आशुतोष राणा की एक्‍ट्रेस पत्‍नी ने हम आपके हैं कौन समेत कई फिल्‍मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीता है। इतनी मंझी हुई एक्‍ट्रेस होने के बावजूद इन दिनों उन्‍हें अक्सर ऑडिशन में रिजेक्‍शन का सामना करना पड़ा है। एक्‍ट्रेस ने अपने इंटरव्‍यू में ये दर्द बयां किया है।

 गोविंदा नाम मेरा में रेणुका ने निभाया है ये किरदार

गोविंदा नाम मेरा में रेणुका ने निभाया है ये किरदार

हालांकि इन दिनों रेणुका अपनी नई फिल्म गोविंदा नाम मेरा में अपने कॉमेडी रोल को लेकर दर्शकों से जमकर तारीफ पा रही हैं। फिल्म में विक्की कौशल और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिकाओं में हैं। शशांक खेतान द्वारा निर्देशित फिल्म में रेणुका ने विक्की की व्हीलचेयर वाली मां की भूमिका निभाई है।

मैं इन ऑडिशन को क्रैक नहीं कर सकती

मैं इन ऑडिशन को क्रैक नहीं कर सकती

वहीं ऑडिशन के बाद रिजेक्ट हो रही रेणुका से जब प्रभात खबर ने सवाल पूछा तो रेणुका सने कहा ऑडिशन के बाद रिजेक्ट होना बहुत आसान होता है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसा क्यों होता है। रेणुका ने कहा मैं अपने निर्देशक से किरदार को समझना चाहती हूं, लेकिन आजकल कास्टिंग डायरेक्टर के सहायक वह काम करते हैं। मैं उस प्रक्रिया को नहीं समझती और इसलिए मैं इन ऑडिशन को क्रैक नहीं कर सकती ।

इन ऑडिशन में अपना 100 परसेंट नहीं दे सकती

इन ऑडिशन में अपना 100 परसेंट नहीं दे सकती

रेणुका ने कहा मुझे लगता है कि मैं इन ऑडिशन में अपना 100 परसेंट नहीं दे सकती, लेकिन मैं रिजेक्शन को गंभीरता से नहीं लेती। न ही मुझे लगता है कि मैं एक बुरी एक्‍ट्रेस हूं। उन्‍होंने कहा मैं एक निर्देशक भी हूं और मुझे अलग-अलग अभिनेता मिलते हैं। मुझे पता है कि यह अभिनय के बारे में नहीं है, लेकिन अभिनेता चरित्र के करीब नहीं हो सकता है।

सलमान खान भाभी के रोल ने बनाया खूब पॉपुलर

सलमान खान भाभी के रोल ने बनाया खूब पॉपुलर

एक्‍ट्रेस रेणुका शहाणे ने 1988 में तमाचा के साथ फिल्‍मी दुनिया में एक्टिंग करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद सूरज बड़जात्या की हम आपके हैं कौन में सलमान खान की भाभी के रोल में खूब लोकप्रियता हासिल की। हाल ही में, उनके निर्देशन में बनी फिल्म, त्रिभंगा रिलीज़ हुई थी। काजोल, मिथिला पालकर और तन्वी आज़मी अभिनीत, त्रिभंगा 2021 में ऑनलाइन उतरी और इसे रेणुका ने भी लिखा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+