Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'नाजायज' औलाद हैं Rekha? 14 साल की उम्र में पैसों के लिए किया था ऐसा काम, पिता से क्यों थी नफरत?

Rekha: बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा एक ग्लैमरस सुपरस्टार के रूप में जिया है लेकिन कैमरों की चमक के पीछे उनकी निजी जिंदगी संघर्ष, अकेलेपन और अनकहे दर्द से भरी रही है।

रेखा ने बचपन में झेला है खालीपन
बहुत कम लोग जानते हैं कि शोहरत की बुलंदियों तक पहुंचने से पहले रेखा ने बचपन में वह खालीपन झेला है जिसे वह खुद पिता शब्द की अनुपस्थिति कहती हैं। रेखा ने ये दर्द हमेशा अपने दिल में दबाकर रखा है।

Rekha

'भानुरेखा' से 'रेखा' बनने तक का सफर

-रेखा का जन्म भानुरेखा गणेशन के रूप में हुआ था। वह तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता जेमिनी गणेशन और अभिनेत्री पुष्पावल्ली की बेटी हैं। जिस समय पुष्पावल्ली और जेमिनी गणेशन के बीच संबंध थे, उस वक्त जेमिनी पहले से शादीशुदा थे और दो बच्चों के पिता भी थे।

-यही वजह रही कि भानुरेखा का बचपन एक ऐसी सच्चाई के साथ बीता था जिसे समाज ने कभी पूरी तरह स्वीकार नहीं किया था। बाद में जब भानुरेखा रेखा बनीं और देश की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में शुमार हुईं, तब लोग उनके पिता को भी रेखा के पिता के नाम से जानने लगे।

रेखा ने पिता से बना ली थी दूरी

-रेखा का पालन-पोषण आसान नहीं रहा था। उनकी मां पुष्पावल्ली की जिंदगी में तीन जीवनसाथी रहे जिससे रेखा कुल 6 भाई-बहनों के साथ बड़ी हुईं। दूसरी तरफ जेमिनी गणेशन के कुल 8 बच्चे थे, चार उनकी पत्नी अलमेलु से, दो पुष्पावल्ली से और दो अभिनेत्री सावित्री से।

-रेखा और उनके कई सौतेले भाई-बहन अलग-अलग उम्र के थे लेकिन एक सौतेली बहन उन्हीं के स्कूल में पढ़ती थी। रेखा अक्सर देखती थीं कि जेमिनी गणेशन अपनी दूसरी बेटी को स्कूल छोड़ने आते थे। वह दृश्य उनके दिल में हमेशा के लिए बस गया।

'मुझे पिता शब्द का मतलब नहीं पता'

-सिमी ग्रेवाल के शो में रेखा ने अपने पिता को लेकर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था- जब वह घर छोड़कर गए, तब मैं बहुत छोटी थी। मुझे उनकी कोई याद नहीं है। शायद पीछे मुड़कर देखने पर उनकी कमी महसूस हुई हो लेकिन जब तक आप किसी चीज को जीते नहीं, तब तक आपको पता ही नहीं चलता कि आपने क्या खोया।

-रेखा ने आगे कहा था कि उनके घर में कभी पिता का होना ही नहीं जाना गया इसलिए उन्हें पिता शब्द का अर्थ समझने का मौका ही नहीं मिला। इस बात को कहते हुए रेखा काफी इमोशनल हो गई थीं।

14 साल की पैसों के चलते छोड़ दिया था स्कूल

-रेखा महज 14 साल की थीं, जब उन्हें स्कूल छोड़ना पड़ा था। मां पर भारी कर्ज चढ़ गया था जिसके चलते रेखा को घर की जिम्मेदारी संभालनी पड़ी थी। हालात ऐसे बने कि उन्हें बेहद कम उम्र में फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ा था।

-पिता द्वारा कभी स्वीकार न किए जाने का असर उनके निजी जीवन पर भी पड़ा। रेखा उन कमरों में आने-जाने की आदी हो गईं, जहां उनकी मां पुष्पावल्ली के बारे में फुसफुसाहट होती थी। ये सब उनके आत्मसम्मान और मानसिक मजबूती की कड़ी परीक्षा थी।

Rekha

-सफलता मिलने के बाद एक मौके पर रेखा और जेमिनी गणेशन ने एक साथ मंच शेयर किया था। बाहर से ऐसा लगा जैसे पिता और बेटी के बीच सबकुछ सामान्य हो गया हो लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल अलग थी। दरअसल रिश्तों की दरार कभी भर ही नहीं पाई।

पिता के अंतिम संस्कार में क्यों नहीं शामिल हुई थीं रेखा?

-साल 2005 में जेमिनी गणेशन का निधन हुआ था। इस समयरेखा ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने से इनकार कर दिया था। रेखा के इस फैसले ने लोगों को चौंका दिया था। फिल्म पत्रकार सुभाष के. झा के अनुसार रेखा ने कहा था कि उन्हें शोक मनाने की कोई वजह महसूस नहीं होती।

-रेखा ने अपने फैसले को लेकर कहा था- मैं शोक क्यों मनाऊं? मैं उनके जीवन, उनके गुणों और उनके अस्तित्व के लिए आभारी हूं। मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ कोई बुरा वक्त नहीं बिताना पड़ा। वह मेरे लिए मेरी कल्पना में थे और वह कल्पना सच्चाई से कहीं ज्यादा खूबसूरत थी। उन्होंने यह भी कहा था कि जिनसे वह प्यार करती हैं, वह समय और दुनिया की सीमाओं से परे हैं।

अस्वीकार, संघर्ष और अकेलेपन की कहानी

रेखा की ये दर्दभरी कहानी सिर्फ एक अभिनेत्री की नहीं है बल्कि उस लड़की की है जिसने अस्वीकार, संघर्ष और अकेलेपन को अपनी ताकत बनाया। आज भी उनकी जिंदगी का ये पहलू उन्हें बाकी स्टार्स से अलग और खास बनाता है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+