Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कॉमेडियन सुनील ग्रोवर, जीते हैं लग्जरी लाइफ
नई दिल्ली, 03 फरवरी। 'द कपिल शर्मा' शो में 'गुत्थी', 'डॉ. मशहूर गुलाटी' और 'रिंकू भाभी' की भूमिका निभाकर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर इस वक्त अपनी हेल्थ की वजह से सुर्खियों में हैं। बीते जमाने की मशहूर अदाकारा सिमी ग्रेवाल ने बुधवार को ट्वीट करके जानकारी दी थी कि 'मशहूर कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में हार्ट सर्जरी हुई है।'

सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी
रिपोर्ट्स की मानें तो सुनील ग्रोवर के दिल में ब्लॉकेज थे और इसी के चलते उनकी सर्जरी होनी थी लेकिन शूटिंग की वजह से सर्जरी में देरी हुई फिलहाल अब वो ठीक है और खतरे से बाहर है। आमतौर पर अपनी पर्सनल लाइफ को लोगों से दूर रखने वाले सुनील ग्रोवर ने अपनी बीमारी की भनक भी लोगों को लगने नहीं दी इसलिए जब उनकी सर्जरी की बात सामने आई तो लोग एकदम से चौंक गए और उनके लिए परेशान हो गए।

सुनील ग्रोवर 18 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं
आपको बता दें कि टीवी और बॉलीवुड के चर्चित चेहरों में से एक सुनील ग्रोवर करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं। caknowledge.com की रिपोर्ट के मुताबिक सुनील ग्रोवर 18 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं और उनकी वार्षिक आय 3 करोड़ के आस-पास है।

मुंबई में 2.5 करोड़ रु का घर
साल 2013 में सुनील ने मुंबई में 2.5 करोड़ रु का घर खरीदा था। वह देश के विभिन्न हिस्सों में कई अचल संपत्ति के मालिक भी हैं। सुनील एक लग्जरी लाइफ जीते हैं। उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है। उनके पास रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू, ऑडी जैसे लग्जरी गाड़ियां हैं।
फिल्म के लिए 25-30 लाख रुपए चार्ज करते हैं
सुनील केवल टीवी शो या फिल्मों से पैसे नहीं कमाते बल्कि बहुत सारे विज्ञापन और स्टेज शो भी करते हैं। सुनील ग्रोवर एक फिल्म के लिए 25-30 लाख रुपए चार्ज करते हैं तो वहीं टीवी पर एक एपिसोड के लिए वो 10-15 लाख चार्ज करते हैं।

जसपाल भट्टी की खोज हैं सुनील ग्रोवर
आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर का जन्म 3 अगस्त 1977 को भारत के हरियाणा राज्य में हुआ था। उन्होंने मंडी डबवाली से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और गुरु नानक कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। सुनील ने पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ से थिएटर में मास्टर्स किया है। वो दिवंगत व्यंग्यकार जसपाल भट्टी की खोज कहे जाते हैं।
फिल्म 'प्यार तो होना ही था'
सुनील ग्रोवर ने अपने टीवी करियर की शुरुआत शो 'चला लल्ला हीरो बननें' से की थी तो वहीं उन्होंने बॉलीवुड में फिल्म 'प्यार तो होना ही था' से कदम रखा था। फिलहाल उनके जल्द ठीक होने की कामना उनके फैंस कर रहे हैं। बहुत सारे लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है -Get Well Soon.












Click it and Unblock the Notifications