करीना कपूर की तीसरी प्रेग्‍नेंसी की खबर सुनकर ऐसा था पति सैफ अली खान का रिएक्शन, कह दी थी ये बड़ी बात

सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर खान ने बताया कि जब सैफ अली खान को उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो उन्होंने इस पर कुछ खास तरीके से रिएक्ट किया था।

मुंबई, 20 सितंबरः बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान पिछले दिनों अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को लेकर सुर्खियों में आ गई थीं। लोग उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा कर रहे थे। दरअसल करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और दोनों बच्चों, तैमूर और जेह के साथ छुट्टियां मनाने के लिए फ्रांस पहुंची थीं। वहां एक्ट्रेस की एक बेबी बंप वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई थी। हालांकि बाद में करीना कपूर ने इसपर रिएक्ट करते हुए काफी मजेदार अंदाज में अपनी तीसरी प्रग्नेंसी को फेक बताया था। अब हाल ही में करीना कपूर खान ने बताया है कि जब सैफ अली खान को उनकी तीसरी प्रग्नेंसी की खबरों के बारे में पता चला था तो उनका रिएक्शन कैसा था। आज करीना कपूर का 42वां जन्मदिन है। आइए इस मौके पर आपको बताते हैं कि कैसे करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर ने सबके होश उड़ा दिए थे।

प्रेग्नेंसी पर करीना कपूर ने कही ये बात

प्रेग्नेंसी पर करीना कपूर ने कही ये बात

सिद्धार्थ कानन को दिए एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने बताया कि जब सैफ अली खान को उनकी तीसरी प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था तो उन्होंने इस पर कुछ खास तरीके से रिएक्ट किया था। करीना कपूर ने इस बारे में बात करते हुए कहा- मैं इन खबरों के बारे में जानकर हैरान हो गई थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या चल रहा है।

हर चीज आजकल खबर बन जाती है

हर चीज आजकल खबर बन जाती है

करीना कपूर खान ने आगे कहा- पहले तो बेबी बंप वाली तस्वीर झूठी थी। फिर मैंने सोचा चलो थोड़ी मस्ती करते है और फिर मैंने वो स्टेटमेंट जारी किया। लेकिन मैं वाकई हैरान थी कि ये सब हो क्या रहा है। मैं समझ सकती हूं आजकल हर चीज खबरों में आ जाती है। हालांकि ऐसा हो जाएगा ये मुझे समझ नहीं आया था।

ऐसा था सैफ का रिएक्शन

ऐसा था सैफ का रिएक्शन

इसके बाद करीना कपूर खान ने सैफ अली खान के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए कहा- सच बताऊं तो वो स्टेंटमेंट और पंच लाइन सैफ का ही आइडिया था। आपको बता दें कि करीना ने अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी पर रिएक्ट करते हुए इंस्टा स्टोरी पर स्टेटमेंट जारी करते हुए लिखा था- यह पास्ता और वाइन है दोस्तों...शांत हो जाओ। पेट फूल गया है...मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं..उफ्फ़। सैफ का कहना है कि वो इस देश की आबादी में पहले ही बहुत योगदान कर चुके हैं. आनंद लीजिए लीजिए..केकेके।

सैफ और करीना के हैं दो बेटे

सैफ और करीना के हैं दो बेटे

आपको बता दें कि करीना कपूर खान और सैफ अली खन के दो बेटे हैं तैमूर अली खान और जेह अली खान। इन दिनों करीना कपूर खान अपने नए प्रोजेक्ट्स के साथ साथ अपने छोटे बेटे जेह को भी टाइम देने में लगी हुई हैं। वहीं तैमूर अली खान ज्यादातर समय अपने पिता सैफ अली खान के साथ घूमते नजर आते हैं।

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं करीना

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं करीना

करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी और अपने परिवार की प्यारी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं ताकि उनके फैंस को उनकी लाइफ का अपडेट मिलता रहे। इसके अलावा करीना कपूर अपने गर्ल्स गैंग को भी खूब टाइम देती हैं और उनके साथ वेकेशन भी इन्जॉय करती नजर आती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+