Raza Murad Viral Video: रमजान पर रजा मुराद ने की ऐसी हरकत, खुलेआम शराब पीने के लेकर कही ये बात

Raza Murad Viral Video: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रजा मुराद इस समय सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनका एक वीडियो इस समय इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोग काफी शॉक्ड हो गए हैं।

शराब पीते नजर आए रजा मुराद
रजा मुराद हाल ही में अपने करीबी दोस्त और एक्टर किरण कुमार के साथ जाम छलकाते नजर आए हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वीडियो को देखने के बाद लोग उन्हें रमजान में शराब पीने को लेकर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Raza Murad Viral Video

रजा मुराद का वीडियो हुआ वायरल

-वहीं वीडियो को लेकर ट्रोल होने के बाद रजा मुराद ने अब अपनी चुप्पी तोड़ी है और लोगों को इसके पीछे का सारा सच बताया है। रजा मुराद ने बताया कि किरण कुमार के साथ उनकी शराब पीने की जो वीडियो वायरल हो रहा है वह कुछ दिन पहले दिल्ली के छतरपुर में एक फिल्म की शूटिंग का है।

-रजा मुराद ने कहा- सीन में मेरे किरदार का जन्मदिन मनाया जा रहा था। वो मेरा रियल बर्थडे नहीं था, मेरा जन्मदिन तो नवंबर में आता है। आपको बता दें कि इस वीडियो को एक्टर किरण कुमार ने एक कंबाइंड पोस्ट में शेयर किया था।

-रजा मुराद ने कहा- प्लीज, प्लीज, प्लीज ये मत समझिए कि ये कोई शराब की या बर्थडे पार्टी चल रही है। ये एक अंडर-प्रोडक्शन फिल्म की शूटिंग की क्लिपिंग है जो कुछ दिन पहले छतरपुर, दिल्ली में शूट हुई थी। फिल्म में मेरा बर्थडे मनाया जा रहा है। ये फिल्म का सीन है।

रमजान में खुले आम शराब पीने को लेकर रजा मुराद ने कही ऐसी बात

रजा मुराद ने आगे कहा- आप लोग खामखा समझ रहे हैं कि शराब की पार्टी चल रही है। मेरा बर्थडे नवंबर में आता है और ये मार्च का महीना है। बिना सोचे समझे आप लोग समझ रहे हैं कि हम रमजान में खुले आम शराब पी रहे हैं जो बिल्कुल गलत है। ये सिर्फ फिल्म की शूटिंग का सीन है और कुछ भी नहीं है।

किरण कुमार ने कैप्शन में लिखी ये बात

वहीं किरण कुमार ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- दोस्त जितने पुराने, यारी उतनी ही सॉलिड, कभी-कभी जब आप अपने दोस्तों संग काम कर रहे होते हैं तो रील और रियल के बीच का अंतर हट जाता है।

रजा मुराद और किरण कुमार का करियर

आपको बता दें कि रजा मुराद ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज तक में काम किया है। वह अपनी जबदस्त प्रेजेंस और खास आवाज के लिए पहचाने जाते हैं। रजा मुराद ने अपने करियर में कई तरह की भूमिकाएं निभाई हैं। वह ज्यादातर नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं। वहीं किरण कुमार भी एक अच्छे एक्टर हैं। उन्होंने भी फिल्मों से लेकर टीवी शोज तक में काम किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+