रवि किशन ने बताया क्यों नहीं की 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', बोले- 'मुझे कास्ट करने का बजट अनुराग के पास बजट नहीं था'
Ravi Kishan: अनुराग कश्यप की क्लासिक कल्ट फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर 2012 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। गैग्स ऑफ वासेपुर के फैंस नहीं दीवाने भी हैं। इस फिल्म ने अनुराग कश्यप को इंडस्ट्री में एक नए तरह की पहचान मिली। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। जिसमें मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी और पीयूष मिश्रा जैसे एक्टर्स थे।
अब हाल ही में एक पॉडकास्ट में रवि ने बात करते हुए बताया कि उन्होंने अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ वासेपुर क्यों नहीं की। उन्होंने बताया, अनुराग कश्यप को किसी ने कहा कि मैं दूध से नहाता हूं। हालांकि ये सच भी था, दूध से नहाना हमें अच्छा लगता था। क्योंकि मैं उस समय दीवाना था, अगर नहीं होता तो टिफिन उठकर दफ्तर जा कर काम करता। जब अनुराग को ये पता चला तो सोचा होगा कि ये बजट तो है नहीं मेरे पास। मेरे बारे में बहुत सारी अफवाहें उड़ा दी गईं थी, इसके चलते फिल्म हाथ से निकल गई।

सब स्टार बन गए
रवि ने बातचीत में आगे बताया, फिल्म में सारे मेन कैरेक्टर थे और इसके बाद सब स्टार बन गए। रावण फिल्म में पंकज त्रिपाठी हमारे साथ काम किए थे। लेकिन उन्हें किसी ने पहचाना नहीं था। ये फिल्म 14 साल पहले आई थी, तब से मैं जानता हूं उन्हें। बाद में हमने अनुराग के साथ फिल्म की जिसका नाम मुक्काबाज था। इस फिल्म में मुझे देखने के बाद लापता लेडीज में किरण राव ने मनोहर का किरदार देने की ठानी थी। ख़ैर बता दें ये पहली बार नहीं है जब रवि किशन के बारे में ये खबर आई हो कि वो दूध से नहाते हैं।
आप की अदालत में की थी बात
कुछ समय पहले उन्होंने आप की अदालत में बताया था कि वो गुलाब की पंखुड़ियों में सोते और दूध से नहाते थे। क्योंकि उन्हें लगता था कि एक्टर लोग यही करते हैं। अल पचीनो की फिल्में दिखा कर लोग बोलते हैं कि एक्टर्स यही करते हैं। तुम भी करो, मुझे 500 बार गॉडफादर दिखा दिए। हमको लगा कि ये सब करने से माहौल बनाता है।












Click it and Unblock the Notifications