शुरुआती करियर को लेकर रवीना टंडन ने किया खुलासा, बताया हीरोइन बनने से पहले क्या करती थी वो
शुरुआती करियर को लेकर रवीना टंडन ने किया खुलासा, बताया हीरोइन बनने से पहले क्या करती थी वो
मुंबई, 23 अप्रैल: साल 1991 में आई फिल्म 'पत्थर के फूल' से रवीना टंडन ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। हालांकि, रवीना टंडन को साल 1994 में आई फिल्म 'मोहरा' से खास पहचान मिली। रवीना ने अपनी एक्टिंग और अदाओं से इंडस्ट्री में तब से अब एक खास मुकाम हासिल किया है। इंडस्ट्री में रवीना को 'मस्त-मस्त गर्ल' भी कहा जाता है। उन्होंने एक से बढ़कर एक बॉलीवुड फिल्म में काम किया है और एक्ट्रेस का सिक्का आज भी फिल्म इंडस्ट्री में चलता है।

रवीना टंडन ने भी किया काफी स्ट्रगल
हाल ही में आई 'केजीएफ: चैप्टर 2' में रवीना टंडन ने शानदार काम किया है। 90 के दशक से रवीना टंडन ने अपनी हर फिल्म के साथ खुद को साबित किया है, लेकिन रवीना को भी ये सब आसानी से नहीं मिला। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए रवीना टंडन को भी काफी स्ट्रगल करने पड़ा है। अपने स्ट्रगल का खुलासा रवीना ने हाल में दिए एक इंटरव्यू के दौरान किया है। रवीना ने बताया कि एक समय ऐसा था जब वो स्टूडियो में सफाई का काम किया करती थीं।

प्रहलाद कक्कड़ की वजह से मिला था काम
बता दें कि रवीना टंडन का जन्म 26 अक्टूबर, 1974 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम रवि टंडन हैं। रवि टंडन फिल्ममेकर थे। फिल्मी परिवार से आने के बावजूद उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। मिड-डे को दिए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने एक्ट्रेस बनने के अपने सफर के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। रवीना ने बताया कि इंडस्ट्री में काम मिलना एड फिल्ममेकर प्रहलाद कक्कड़ की वजह से शुरू हुआ था।

शुरुआती करियर को लेकर रवीना ने किया खुलासा
'मिड-डे' से बातचीत में एक्ट्रेस रवीना टंडन ने कहा कि 'यह सच है कि मैंने अपने करियर की शुरुआत स्टूडियो में साफ-सफाई का काम करते हुए की थी।' रवीना ने बताया कि उस वक्त मेरा काम बाथरूम और स्टूडियो की जमीन से उल्टी साफ करना था और मैंने प्रहलाद कक्कड़ को शायद 10वीं क्लास से निकलने के बाद असिस्ट किया था। तब लोग मुझे कहते थे कि तुम कैमरा के पीछे क्या कर रही हो। तुम्हें तो आगे होना चाहिए और मैं कहती थी, 'नहीं, नहीं, मैं, वो भी एक्ट्रेस? कभी नहीं।' तो मैं आज इस इंडस्ट्री में डिफॉल्ट से हूं। मैंने बड़े आते हुए हुए कभी नहीं सोचा था कि मैं एक्ट्रेस बनूंगी।'

रवीना ने बताया कैस हुई एक्टिंग की शुरुआत
रवीना टंडन खासबात चीत में बताया कि उन्होंने कैसे की एक्टिंग की शुरुआत। दरअसल, रवीना ने बताया कि जब वो प्रह्लाद कक्कड़ के साथ इंटर्नशिव कर रही थीं तो उनके सेट पर जब भी कोई मॉडल आती थी तो वह कहते थे कि रवीना को बुलाओ। फिर वो मुझे मेकअप करने को कहते और मुझसे पोज करवाते। तो मैंने सोचा कि अगर मुझे यही सब करना है तो मैं बार-बार प्रह्लाद के ही लिए फ्री में काम क्यों करूं, क्यों न इसमें से कुछ पॉकेट मनी बनाऊं। और इसी सोच से मैंने मॉडलिंग की शुरुआत की।

फिल्म करियर के लिए छोड़ दिया था कॉलेज
फिर मुझे फिल्मों के ऑफर मिलते चले गए, जबकि मेरे पास न एक्टिंग की ट्रेनिंग थी, न डांस की ट्रेनिंग और न डायलॉग डिलीवरी की ट्रेनिंग। तो मुझे लगता है कि मैं समय के साथ बदली हूं और मैंने सीखा है। इतना ही नहीं, रवीना ने बताया कि पहली फिल्म का ऑफर उनके कॉलेज के दिनों के दौरान मिला था। जिसके बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में अपना करियर बनाना उचित समझा।












Click it and Unblock the Notifications