'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग के बाद Raveena Tandon ने लगवाए थे टिटनेस इंजेक्शन, एक्ट्रेस को झेलना पड़ा दर्द
29 साल पहले रवीना टंडन और अक्षय कुमार की फिल्म मोहरा रिलीज हुई थी। इस फिल्म के गाने टिप-टिप बरसा पानी में दोनों की जबरदस्त कैमिस्ट्री थी। लेकिन इस गाने की शूटिंग के बाद एक्ट्रेस की बुरी हालत हो गई थी।
Raveena Tandon: 90 के दशक की जोड़ी अक्षय कुमार और रवीना टंडन की ऑनस्क्रीन कैमिस्ट्री काफी हिट रही। आज से 29 साल पहले दोनों की फिल्म मोहरा रिलीज हुई थी। जिसका सबसे हिट गाना 'टिप टिप बरसा पानी' में अक्षय और रवीना की दमदार कैमिस्ट्री गजब की थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि गाने के शूटिंग के बाद उन्हें टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना पड़ा था।
दरअसल, रवीना टंडन ने इस गाने का किस्सा डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर 3 में साझा किया। जहां वह बतौर गेस्ट शामिल हुई थी। शो में कंटेस्टेंट्स ने टिप-टिप बरसा पानी पर डांस किया और ये देखकर वह बेहद खुश हुईं। इसके बाद एक्ट्रेस स्टेज पर गईं और उन्होंने गाने से जुड़ा सालों बाद एक किस्सा साझा किया।

रवीना टंडन ने कहा कि, 'इस गाने की शूटिंग के बाद मुझे टिटनेस का इंजेक्शन लेना पड़ा था और मैं दो दिन बाद बारिश के कारण बीमार पड़ गई। क्योंकि जहां इस गाने की शूटिंग हुई थी वह एक कंस्ट्रक्शन साइट थी और मैं नंगे पैर पांव में पैड पहनी थी। शूटिंग करते वक्त मेरा पैर काफी छिल गया था और मुझे पूरा गाना शूट करते वक्त काफी मुश्किलें हो रही थीं क्योंकि मैंने साड़ी पहनी थी। इसके बावजूद जब मैं घर लौटी तो मेरे घुटने छिले हुए थे। जिसके बाद मुझे टिटनेस का इंजेक्शन लगवाना पड़ा।'
रवीना टंडन ने आगे कहा कि, 'स्क्रीन पर आप जो ग्लैमर देखते हैं, वो पर्दे के पीछे की अनकही कहानियों को छिपा देता है। रिहर्सल के दौरान चोट लगना आम बात है, फिर भी हम सभी उन्हें सहते हैं। लेकिन शो चलते रहना चाहिए, चाहे स्क्रीन पर हो या मंच पर, दर्द सहने के बावजूद किसी के एक्सप्रेशंस और स्माइल कभी कम नहीं होनी चाहिए। ये वे संघर्ष हैं जो सभी कलाकार और कोरियोग्राफर पर्दे के पीछे सहते हैं।'
बता दें कि, अब लंबे समय बाद रवीना टंडन और अक्षय़ कुमार साथ में बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। एक वक्त था जब अक्षय कुमार और रवीना टंडन इंडस्ट्री के हॉट कपल्स में से एक थे। ऐसे में दोनों की 19 साल बाद वापसी फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। बता दें कि, ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि वेलकम टू द जंगल है। जिसमें अक्षय और रवीना के अलावा सुनील शेट्टी, संजय दत्त, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव दिशा पटानी और लारा दत्ता भी नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications