'ना किस करूंगी और ना साड़ी..', 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग से पहले Raveena Tandon ने क्यों रखीं ऐसी शर्तें?

बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन का आइकॉनिक सॉन्ग 'टिप टिप बरसा पानी' बेस्ट सॉन्ग्स में से एक है। लेकिन इस गाने को करने के लिए एक्ट्रेस ने कई तरह की शर्तें रखी थीं।

Raveena Tandon

Raveena Tandon Tip Tip Barsa Pani: 90 की दशक की टॉप एक्ट्रेस में शुमार रवीना टंडन ने अपने एक्टिंग करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी। लेकिन जब जब एक्ट्रेस के बेस्ट सॉन्ग की बात आएगी तो सबसे पहले 'टिप टिप बरसा पानी' का जिक्र जरूर होगा।

रवीना टंडन का बड़ा खुलासा
आज भी जब भी रवीना टंडन के गाने 'टिप टिप बरसा पानी' बजता है तो ये सुनकर हर कोई झूम उठता है। ये गाना निर्माता शब्बीर बॉक्सवाला की फिल्म मोहरा का है। जिसमें रवीना टंडन के साथ अक्षय कुमार की जबरदस्त कैमिस्ट्री ने आग लगा दी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए पहले एक्ट्रेस ने मना कर दिया था।

टिप टिप बरसा पानी के लिए रखी थी ये शर्तें
जी हां, 'टिप टिप बरसा पानी' गाने की शूटिंग करने के लिए रवीना टंडन ने पहले इंकार कर दिया था। इसके बाद उन्होंने आइकॉनिक सॉन्ग को करने से पहले निर्माता से कुछ शर्तें रखी थीं। जिन्हें मानने के बाद ही एक्ट्रेस ने इस सॉन्ग की शूटिंग की। हाल ही में एक्ट्रेस ने इस गाने से जुड़े कुछ किस्से साझा किए।

'मैं अपनी साड़ी नहीं उतारूंगी'
द न्यू इंडिया को दिए इंटरव्यू में रवीना टंडन ने कहा कि, 'सेंशुअलिटीऔर सेक्सुएलिटी में अंतर होता है। मैंने इससे पहले भी कई ऐसे गाने किए हैं लेकिन उसमें कुछ भी ओवर नहीं था। जिसके लिए मुझे शूटिंग करने में परेशानी हो। इस गाने की शूटिंग करने से पहले मैं कुछ बातों को लेकर बहुत क्लियर थी। मैं अपनी साड़ी नहीं उतारूंगी, कोई किसिंग सीन नहीं होगा'।

अक्षय कुमार के साथ दिखी जबरदस्त कैमिस्ट्री
इसके बाद जब मेकर्स ने उनकी सारी शर्तों को स्वीकार किया तभी एक्ट्रेस ने इस गाने की शूटिंग पूरी की थी। हालांकि एक्ट्रेस इस गाने को करने में बिल्कुल भी कंफर्ट नहीं थी। बता दें कि इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार थे। फैंस को इस फिल्म में दोनों की शानदार कैमिस्ट्री बहुत पसंद आई थी। साल 1994 में फिल्म मोहरा रिलीज हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+