बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन
नई दिल्ली, 11 फरवरी: बॉलीवुड से एक और दुखद खबर सामने आई है, जहां एक्ट्रेस रवीना टंडन के पिता रवि टंडन का निधन हो गया। वो अभी 86 वर्ष के थे। रवीना ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर पिता के निधन की जानकारी दी। इसके बाद कई बॉलीवुड हस्तियों ने ट्वीट कर रवि टंडन के निधन पर दुख व्यक्त किया।

काफी वक्त से थे बीमार
जानकारी के मुताबिक रवि टंडन लंबे वक्त से बीमार थे। उन्हें उम्र संबंधित कई बीमारियां थीं। शुक्रवार की सुबह मुंबई के जुहू स्थित घर में उन्होंने अंतिम सांस ली। पिता के साथ कुछ पुरानी तस्वीरें साझा करते हुए रवीना ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने अपने फैन्स और शुभचिंतकों को ये बुरी खबर दी।

एक्ट्रेस ने लिखी ये बात
रवीना की पोस्ट में चार तस्वीरें हैं। पहली तस्वीर में वो पिता के साथ चल रहीं, जबकि दूसरी उनके बचपन की है। तीसरी में दोनों एक फंक्शन में थे। इसके बाद आखिरी फोटो में रवीना पिता को पकड़े उन्हें गाल पर किस करते हुए कैमरे को पोज दे रही हैं। इन फोटोज के साथ एक्ट्रेस ने लिखा कि आप हमेशा मेरे साथ चलेंगे पापा, मैं हमेशा आपके जैसी रहूंगी, मैं कभी आपका साथ नहीं छोडूंगी, लव यू पापा।

रवि टंडन भी थे फेमस डायरेक्टर
वैसे नई पीढ़ी के बहुत कम लोग ही जानते हैं कि रवि टंडन भी बॉलीवुड के जाने-माने नाम थे। उन्होंने नजराना, मुकद्दर, मजबूर जैसी फिल्मों का डायरेक्ट किया था। इसके अलावा वो प्रोड्यूसर भी थे। उनके परिवार में पत्नी वीणा, बेटा राजीव और बेटी रवीना हैं। रवि ने रवीना का नाम अपने और पत्नी के नाम से मिलाकर रखा था।












Click it and Unblock the Notifications