अक्षय-रवीना एक दूसरे से करते थे बेइंताह प्यार, कपल ने की थी गुपचुप सगाई, फिर अचानक क्यों टूटा रिश्ता?
सालों बाद रवीना टंडन और अक्षय कुमार को एकसाथ अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया। बता दें कि एक जमाना था जब दोनों एक दूसरे से बेइंताह प्यार करते थे। दोनों की लव स्टोरी काफी फेमस थी।

Raveena Tandon Akshay Kumar Breakup: बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे तमाम लव अफेयर्स रहे हैं जिसकी आज भी चर्चा होती है। अब सिनेमा के पुराने दौर की बात करें तो एक वक्त था जब रवीना टंडन और अक्षय कुमार के हर तरफ चर्चे थे। दोनों को स्क्रीन में साथ देखने के लिए फैंस बेताब रहते थे।
रवीना-अक्षय ने की थी सगाई
याद दिला दें कि, फिल्म मोहरा में पहली बार रवीना टंडन और अक्षय कुमार साथ नजर आए थे। फिल्म में इस जोड़ो को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दोनों एक दूसरे के काफी करीब आ गए थे। दोनों का प्यार परवान चढ़ता गया और फिर एक वक्त ऐसा आया जब दोनों ने मंदिर जाकर गुपचुप सगाई कर ली। लेकिन फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
इस वजह से टूट गई थी सगाई
बता दें कि, उस वक्त यह अफवाह भी उड़ी थी कि दोनों ने शादी कर ली। इस बात की जानकारी खुद रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू के दौरान दी थी कि उनकी सगाई में दोनों के परिवार वाले भी शामिल हुए थे। लेकिन अक्षय कुमार नहीं चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम करे और वह हाउसवाइफ बनें। लेकिन रवीना टंडन को ये गवारा नहीं था। उन्होंने अपने करियर को चुना और अक्षय से सगाई तोड़ दी।
ट्विंकल खन्ना से अक्षय ने की शादी
साल 1998 में दोनों की सगाई टूट चुकी थी और फिर दोनों ने कभी कोई फिल्म में साथ काम नहीं किया। इसके बाद अक्षय कुमार ने राजेश खन्ना की बेटी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी कर ली। वहीं रवीना टंडन ने भी फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर के साथ शादी कर ली। लेकिन आज भी फैंस इस जोड़ी को काफी पसंद करते हैं और चाहते हैं कि वह साथ में एक फिल्म करें।
मंच पर साथ दिखे अक्षय-रवीना
बता दें कि, कई सालों बाद एक बार फिर रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने लाइमलाइट बटोरी। दोनों को साथ में मोस्ट स्टाइलिश मैन अवॉर्ड 2023 में स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर ने रवीना को हग भी किया। फिलहाल उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस दोनों को साथ देखकर बहुत ही खुश हो गए।












Click it and Unblock the Notifications