कंगना रनौत से डर गया रावण और जमीन पर गिर गया, दहन से पहले ही हुई ये बड़ी घटना, एक्ट्रेस बोलीं- जय श्री राम....
Kangana Ranaut On Ravana Dahan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रौनत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म तेजस को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। ये फिल्म आगामी 27 अक्टूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी बीच कंगना रनौत गत 24 अक्टूबर 2023, दशहरे के पावन अवसर पर रावण दहन के लिए दिल्ली के मशहूर लव-कुश रामलीला में पहुंची थीं। इस समारोह में उन्होंने न सिर्फ अपने फिल्म का प्रमोशन किया बल्कि 50 साल में पहली बार एक महिला के रूप में रावण का दहन भी किया।
दिल्ली के रामलीला पहुंची थीं कंगना रनौत
'लव कुश रामलीला' समिति के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने खुद बताया था कि लाल किले पर हर साल आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 50 साल के इतिहास में ये पहली बार होगा जब कोई महिला तीर चलाकर रावण के पुतले को दहन करेंगी। ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

कंगना के पहुंचने से पहले ही जमीन पर गिरा रावण
आपको बता दें कि कंगना रनौत के दिल्ली के रामलीला मैदान पहुंचने से पहले अलग ही नजारा देखने को मिला था। एक्ट्रेस के रामलीला मैदान पहुंचने से पहले ही दहन के लिए तैयार किया गया रावण का पुतला जमीन पर गिर गया था। ऐसे में रावण के पुतले को दोबारा खड़ा किया गया, जिसके बाद कंगना रनौत ने रावण का दहन किया। कंगना रनौत का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह धनुष बाण लेकर रावण की ओर निशाना लगाती नजर आ रही हैं।
Recommended Video
कंगना रनौत ने लगाए 'जय श्रीराम' के नारे
वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना रनौत बहुत ही दमदार तरीके से लंकापति रावण के पुतले का दहन करती हैं। इस कार्यक्रम में कंगना के साथ कई और लोग स्टेज पर मौजूद थे। हालांकि हजारों की भीड़ में कंगना रनौत का जलवा कुछ और ही था। कंगना रनौत ने मंच से लोगों को संबोधित भी किया। उन्होंने स्टेज पर खड़े होकर जय श्री राम के नारे भी लगाए। कंगना ने कहा- देश के सबसे बड़े हीरो प्रभु श्री राम...जय श्री राम। उनसे पहले न कोई था और न ही आगे कोई होगा। इसके अलावा कंगना ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।
नारंगी कलर की बनारसी साड़ी में नजर आईं कंगना रनौत
इस अवसर पर कंगना रनौत ने नारंगी रंग की जरी वाली बनारसी साड़ी पहन रखी थी। उन्होंने बालों में लाल रंग के गुलाब के फूलों का गजरा भी लगा रखा था। इसके साथ कंगना ने हैवी ज्वैलरी भी पहन रखी थी। कंगना पूरी तरह से पारंपरिक भारतीय लुक में नजर आ रही थीं। वह एथनिक ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना को धनुष-बाण चलाने में काफी मेहनत करनी पड़ी। उनका बाण दो बार बदला गया। वहीं एक्ट्रेस के आसपास खड़े लोग उन्हें धनुष-बाण चलाना सिखाते भी नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications