पति नसीरुद्दीन शाह संग ऐसी चाहत रखती हैं रत्ना पाठक, बोलीं- 'हम चाहते तो हैं मगर...'

रत्ना पाठक ही नहीं, उनके पति नसीीरुद्दीन शाह भी एक बेहतरीन अभिनेता हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में रत्ना ने करियर की शुरुआत करने से लेकर नसिरुद्दीन से मुलाकात तक के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

मुंबई, 26 जुलाई: रतना पाठक शाह बॉलीवुड की शानदार आदाकाराओं में से एक हैं। आज भी एक्ट्रेस के दीवानों की कोई कमी नहीं है। फिल्मों में च्वॉइस की बात हो, या फिर उनकी बेहतरीन एक्टिंग की.. एक्ट्रेस फैंस के दिलों पर ऐसे ही राज नहीं करतीं। अपनी शानदार परफॉर्मेंस से रत्ना शाह ने इंडस्ट्री में वो पहचान हासिल की है, जिसके दम पर आज भी एक्ट्रेस के लिए फैंस की दीवानगी बरकरार है। रत्ना ही नहीं, उनके पति नसिरुद्दीन शाह भी एक बेहतरीन अभिनेता हैं। टैलेंट का पावरहाउस ये कपल वाकई में प्रेरणा है। फैंस को आज भी कपल के किरदार अच्छी तरह याद हैं। अपने हालिया इंटरव्यू में रत्ना ने करियर की शुरुआत करने से लेकर नसिरुद्दीन से मुलाकात तक के बारे में कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं।

रत्ना ने बताई दिलचस्प बातें

रत्ना ने बताई दिलचस्प बातें

रत्ना पाठक और नसीरुद्दीन शाह इंडस्ट्री के टैलेंटेड कपल्स में से एक हैं। फैंस को हमेशा ही एक्टर्स के करियर के शुरुआती दिनों के बारे में जानने की दिलचस्पी रहती । ऐसे में पिंकविला संग इंटरव्यू में बॉलीवुड अभिनेत्री रत्ना शाह ने कुछ दिलचस्प बातें बताई हैं।

एक्टिंग स्कूल पर क्या बोलीं रत्ना?

एक्टिंग स्कूल पर क्या बोलीं रत्ना?

जब रत्ना पाठक से सवाल किया गया कि वे और नसीरुद्दीन शाह एक्टिंग स्कूल शुरू करने के बारे में सोचते हैं? तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया- नहीं। क्योंकि बच्चों को धोखा दिए बिना हमारे लिए ये सब करना काफी मुश्किल होगा। इसके लिए काफी हिम्मत और कोशिश करने की जरूरत है।

एक्टर्स को ट्रेन करते हैं नसीर

एक्टर्स को ट्रेन करते हैं नसीर

रत्ना आगे कहती हैं कि नसीर एनएसडी और फिल्म टेलीविजन इंस्टीट्यूट में एक्टर्स को ट्रेन करते हैं लेकिन मैं नहीं। मैं नहीं सोचती कि मैं एक्टर्स को ट्रेन करने के बारे में इतना जानती हूं। लेकिन मुझे लगता है कि नसीर को एक्टर्स को ट्रेन करने के लिए अपने विचार रखने चाहिए, फिर चाहे वे किसी भी रूप में हों।

फ्यूचर एक्टर्स का सोचती हूं

फ्यूचर एक्टर्स का सोचती हूं

बिजनेस को लेकर नसीर की समझ बहुत अच्छी और उपयोगी है। मैं बातचीत करने में इतनी अच्छी नहीं हूं लेकिन मैं आगे बढ़कर काम जरूर करना चाहती हूं। क्योंकि ये ऐसी चीज है, जो हम भविष्य में आगे बढ़ रहे एक्टर्स के लिए कर सकते हैं।

एक्ट्रेस ने जताई उम्मीद

एक्ट्रेस ने जताई उम्मीद

नसीरुद्दीन शाह के साथ काम करने को लेकर रत्ना पाठक बोलीं, कि हम चाहते हैं। लेकिन हमें कोई कास्ट नहीं कर रहा। हमने इसके लिए कोशिश भी की लेकिन दुर्भाग्य से कुछ नहीं हो पाया। कई फिल्मों के लिए पैसा जुटाना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन मुझे उम्मीद है कि हमें साथ काम करने का मौका जरूर मिलेगा।

इस फिल्म में दिखेंगी रत्ना

इस फिल्म में दिखेंगी रत्ना

रत्ना पाठक के वर्क फ्रंट की बात करें, तो एक्ट्रेस फातिमा सना शेख, संजना सांघी और अभिनेत्री दिया मिर्जा के साथ फिल्म धक धक में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+