रश्मिका-विजय कब कर रहे हैं शादी? सलमान खान ने सबके सामने खोला राज, सुनकर शरमाईं एक्ट्रेस
Rashmika Mandanna Vijay Devarakonda: साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड में कदम रखने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सिकंदर को लेकर सुर्खियों में छाई हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ। जिसमें वह पहली बार सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
रश्मिका मंदाना की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ अफेयर को लेकर वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों रिलेशनशिप में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी रिश्ते की पुष्टि नहीं की है। अब फिल्म सिकंदर के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सलमान खान ने कुछ ऐसा कह दिया जिसके बाद रश्मिका और विजय की शादी की अटकलें लगाई जा रही हैं।

सलमान खान जिस भी फिल्म में काम करते हैं उनकी ज्यादातर को एक्ट्रेस उम्र में छोटी होती हैं। अब फिल्म सिकंदर में भी सलमान खान और रश्मिका मंदाना की उम्र के फासले को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं। अब एक्टर ने इवेंट में लोगों को जवाब देते हुए कहा, ये जो मीडिया वाले पीछे पड़ जाते हैं कि एक्ट्रेस और मेरी उम्र के बीच 31 साल का फासला है। अगर एक्ट्रेस को कोई समस्या नहीं है, उनके पिता को कोई समस्या नहीं है तो आपको क्या समस्या है?'
ये भी पढ़ें: Sikandar: 'गजनी' से जुड़ा सलमान खान स्टारर 'सिकंदर' का कनेक्शन, ट्रेलर में हुआ खुलासा!
सलमान खान ने आगे रश्मिका मंदाना की शादी के बारे में बात करते हुए कहा, 'अब जब रश्मिका मंदाना की शादी हो जाएगी, इनके बच्चे हो जाएंगे। बड़ी स्टार हो जाएंगी, वो सब भी काम करेंगे न? मम्मी की परमिशन तो मिल जाएगी न?' इसके बाद रश्मिका मंदाना का रिएक्शन देखने लायक था। एक्ट्रेस मीडिया के सामने ब्लश करने लगीं।
अब सोशल मीडिया पर सलमान खान की ये वीडियो वायरल होने के बाद एक बार फिर रश्मिका और विजय देवरकोंडा के चल रहे अफेयर की चर्चा होने लगी। बता दें कि, इससे पहले जब-जब कपल को एकसाथ देखा गया तो उनके रिश्ते की अटकलें लगाई गई। खैर कपल ने अब तक अपना रिश्ता ऑफिशियल नहीं किया।
फिल्म सिकंदर की बात करें तो, ये सिनेमाघरों में ईद के मौके पर 30 मार्च को रिलीज होगी। सलमान खान ने पिछले साल 2024 में ही फिल्म का ऐलान कर दिया था। अब सिकंदर का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, ऐसे में फैंस फिल्म देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। देखना होगा कि सिकंदर कमाई के मामले में क्या कमाल कर पाती है या नहीं।
ये भी पढ़ें: Salman Khan: इस फेमस क्रिकेटर के बहुत बड़े फैन हैं सलमान खान, 'सिकंदर' ने IPL को लेकर कह दी ऐसी बात












Click it and Unblock the Notifications