Salman Khan: इस फेमस क्रिकेटर के बहुत बड़े फैन हैं सलमान खान, 'सिकंदर' ने IPL को लेकर कह दी ऐसी बात
Salman Khan and MS Dhoni: आईपीएल 2025 की शुरुआत होने वाली हैं। आगामी 22 मार्च 2025 से आईपीएल शुरू होने जा रहा है जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इसका बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं।
आईपीएल को लेकर एक्साइटेड हैं सलमान खान
आईपीएल को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी काफी एक्साइटेड नजर आते हैं। सेलेब्स अपनी फेवरेट टीम का मैच देखने के लिए स्टेडियम जरूर पहुंचते हैं। इसी बीच बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने भी आईपीएल को लेकर अपना प्यार दर्शाया है।

सलमान खान को महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद हैं
सलमान खान ने कहा है कि उन्हें आईपीएल का बेसब्री से इंतजार रहता है। वह आईपीएल को लेकर काफी उत्साहित रहते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने अपने फेवरेट प्लेयर के बारे में बताया है। आपको बता दें कि सलमान खान को महेंद्र सिंह धोनी काफी पसंद हैं।
एमएस धोनी ने अपना बर्थडे सलमान खान के साथ मनाया था
सलमान खान ने साफ कहा कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की कुछ खास बातें बहुत पसंद हैं और इसी वजह से वो उनके फेवरेट हैं। आपको बता दें कि सलमान खान और एमएस धोनी एक अलग बॉन्डिंग शेयर करते हैं। पिछले साल महेंद्र सिंह धोनी ने अपना बर्थडे सलमान खान के साथ मनाया था।
सलमान खान का वीडियो हुआ वायरल
-वहीं सलमान खान ने एमएस धोनी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर भी की थीं। फिलहाल भाईजान ने धोनी की जमकर तारीफ की है। इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
-वीडियो में सलमान खान कह रहे हैं- मैं धोनी का फैन हूं। मुझे महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनैलिटी बहुत अच्छी लगती है। वह जेंटलमैन का जो गेम हुआ करता था, उसे वापिस उसी दिशा में लेकर आए हैं। उनका कोई अग्रेसिव एटीट्यूड नजर नहीं आया है। वह कूल हैं, विकेट भी ले लेते हैं और ज्यादा शोर-शराबा भी नहीं करते हैं।
'धोनी का शांत अंदाज मुझे बहुत पसंद है'
-सलमान खान ने आगे कहा था- एमएस धोनी दूसरे को ह्यूमिलेट नहीं करते हैं। उनका शांत अंदाज मुझे बहुत पसंद है। आपको बता दें कि बॉलीवुड के ऐसे कई सेलेब्स हैं जो एमएस धोनी को पसंद करते हैं।
-एमएस धोनी भी अपने हैलिकॉप्टर शॉट से सभी को इंप्रेस कर देते हैं। सलमान खान की मानें तो लोग चेन्नई सुपर किंग्स का मैच सिर्फ एमएस धोनी की वजह से ही देखते हैं। लोग उनके टाइप का क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। आईपीएल के इस सीजन में भी महेंद्र सिंह धोनी का जलवा देखने को मिलेगा।
30 मार्च 2025 को रिलीज होगी 'सिकंदर'
आपको बता दें कि सलमान खान इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। भाईजान के फैंस बड़ी ही बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म आगामी 30 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications