'राम मंदिर का श्रेय सरकार...' पहली बार रामलला के दर्शन करने पहुंची रश्मि देसाई, मंदिर को लेकर दे दिया ये बयान
Rashami Desai in Ram Mandir: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस रश्मि देसाई भले ही स्क्रीन से दूर हैं लेकिन बावजूद इसके वह अक्सर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पहली बार अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने पहुंची।
अयोध्या पहुंची रश्मि देसाई ने बताया कि उनका अनुभव कैसा रहा। इसके साथ ही उन्होंने राम मंदिर बनने के बाद हुए बदलाव पर खुलकर बात की। ANI को दिए इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा कि, 'मंदिर को बहुत अद्भुत और भव्य बनाया गया है. यहां आने के बाद अलग ही पावर की अनुभूति होती है।'

रश्मि देसाई ने आगे ये भी कहा कि अगर उन्हें अच्छी स्क्रीप्ट मिली तो वह अयोध्या में जरूर शूटिंग करेंगी। इसके अलावा अयोध्या में हुए बदलाव के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'हर सरकार अच्छा करती है। अयोध्या में आज मंदिर बना है, कल और भी बदलाव देखने को मिलेंगे। 500 साल के बाद प्रभु राम अपने भव्य महल में विराजमान हो चुके हैं. इसका श्रेय किसी को नहीं जाता। प्रभु राम की मर्जी से ही सब कुछ होता है. हम बस एक माध्यम है।'
रश्मि देसाई ने बताया कि भगवान राम के विराजमान होने के बाद वह पहली बार उनके दर्शन करने आई थीं। उनकी जल्द ही एक फिल्म आने वाली है जिससे पहले वह भगवान राम के दर्शन करना चाहती थीं। रश्मि देसाई ने कहा कि, वह बहुत ज्यादा आध्यात्मिक हैं और पूजा-पाठ ज्यादा पसंद करती हैं।
बता दें कि, राम मंदिर अभी पूरी तरह से तैयार नहीं हुआ है। लेकिन अब तक कई सितारे रामलला के दर्शन कर चुके हैं। वहीं रश्मि देसाई की बात करें तो, उन्हें उतरन, दिल से दिल तक, ससुराल सिमर का जैसी कई सीरियल्स में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह रिएलिटी शो बिग-बॉस 15 का भी हिस्सा रह चुकी हैं। रश्मि देसाई सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications