क्यों कार में सोती थी Rashami Desai? बिग बॉस में आने लगे थे सुसाइड के ख्याल, बताई अपनी संघर्ष की कहानी
Rashami Desai: टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई छोटे पर्दे की टॉप एक्ट्रेस रही हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से वह एक्टिंग से दूर हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि एक वक्त पर वह पूरी तरह से बैंकरप्ट हो गई थीं। यहां तक कि रहने के लिए उनके पास रहने के लिए छत भी नहीं थी।
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, रश्मि देसाई ने अपने उन दिनों को याद किया जो उनके लिए काफी मुश्किल भरी रही। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें आर्थिक और शारीरिक रूप से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दिवालिया होने की वजह से रहने को छत तक नहीं थी जिसके कारण उन्हें कार में सोना पड़ता था।

रश्मि देसाई ने ये भी कहा कि पैसों की तंगी की वजह से उन्होंने सलमान खान के शो बिग-बॉस में जाने का फैसला किया। लेकिन ये जर्नी भी उनके लिए काफी ज्यादा मुश्किल भरी रही। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं शो के दौरान इतनी ज्यादा परेशान होने लगी थी कि सुसाइड के ख्याल आने लगे थे। लेकिन शो के होस्ट सलमान खान ने काफी समझाया तब जाकर थोड़ी नॉर्मल हुई।'
रश्मि देसाई ने ये भी खुलासा किया उनका सपना एक्ट्रेस बनने का नहीं बल्कि डांस कोरियोग्राफर या एयरहोस्टेस था। लेकिन घर की आर्थिक तंगी की वजह से उन्होंने कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने भोजपुरी फिल्म कन्यादान से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया।
भोजपुरी फिल्मों के बाद रश्मि देसाई ने टीवी इंडस्ट्री में कदम रखा। हालांकि उन्होंने कई सीरियल में काम किया लेकिन असल पहचान टीवी शो उतरन से मिली। लेकिन एक समय ऐसा आया जब वह पूरी तरह से कंगाल हो गईं। एक्ट्रेस की मानें तो, उस वक्त सबसे ज्यादा उनका साथ सलमान खान ने दिया था। एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने सलमान खान के साथ एक ऐड वीडियो में भी काम किया है। वह लोगों के लिए बहुत करते हैं। उन्होंने मेरे लिए जो कुछ भी किया मैं बता नहीं सकती।'












Click it and Unblock the Notifications