'लड़कियों को......' बेटी संग सलमान के भतीजे के अफेयर की खबरों ने उड़ाए मां के होश! ये क्या कह गईं रवीना टंडन
Raveena talks about Rasha: रवीना टंडन अपने समय की सुपरस्टार रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक एक्टर्स के साथ फिल्में की हैं, जिनमें से कई तो सुपरहिट भी हुई हैं। रवीना की खूबसूरती के जलवे न सिर्फ तब थे बल्कि आज भी हैं। एक्ट्रेस की बेटी की बात करें तो राशा थडानी भी सुंदरता के मामले में मां से कम नहीं हैं। अब वे बॉलीवुड में डेब्यू को पूरी तरह से तैयार हैं। बीते दिनों राशा सुर्खियों में भी थीं अपने और अरबाज खान के बेटे अरहान की डेटिंग की खबरों को लेकर।
राशा और अरहान को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिसके बाद दोनों के अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। फैंस भी कहने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है, किसी को नहीं मालूम। मगर कहते हैं ना.. धुंआ भी वहीं से उठता है जहां पर आग लगी होती है। अब हाल ही में रवीना ने बेटी को लेकर उड़ रही इन अफवाहों पर ऐसा कुछ कह दिया, जो काफी हैरान कर देने वाला है।

फिल्मीज्ञान से बातचीत में रवीना ने बड़ी ही बेबाकी और साफ शब्दों में बेटी के रिश्ते पर बातचीत की। रवीना की बातों से साफ झलका कि वे बिल्कुल नहीं चाहतीं कि उनकी बेटी अभी करियर बनाने की बजाय किसी के साथ प्यार में पड़े। एक्ट्रेस ने कहा कि वे बिल्कुल नहीं चाहती कि राशा अपने करियर से खिलवाड़ करे।
रवीना बेटी को सलाह देते हुए कहती हैं कि अभी तो सिर्फ पढ़ाई और अपने करियर पर ही फोकस करो। इंसान को थोड़ा प्रैक्टिकल भी होना पड़ता है। अभी सही समय नहीं है। एक सही पार्टनर मिलने से पहले काफी लोगों से मिलना जुलना पड़ता है। तब जाकर ही आप मिस्टर राइट को चुन सकते हैं। ऐसे में किसी भी रिलेशनशिप में जल्दबाजी सही नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications