लाइव सेशन में फैन ने शमिता को लेकर राकेश से पूछा ऐसा सवाल, बोले- ये तो बहुत नॉटी हो गया

मुंबई, 27 सितंबर: हाल ही में खत्म हुए बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट के बीच काफी नजदीकियां देखने को मिली थीं। शो के खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच प्यार बरकरार है। हाल ही में राकेश बापट और शमिता को साथ-साथ डिनर डेट पर जाते देखा गया था। अब दोनों ने एक इंस्टाग्राम लाइव में एक-दूसरे को लेकर जवाब दिए हैं। जिसमें कई मजेदार सवाल भी फैंस ने दोनों को लेकर पूछे।

राकेश ने फैन के सवाल को कहा 'नॉटी'

राकेश ने फैन के सवाल को कहा 'नॉटी'

राकेश बापट और शमिता शेट्टी ने रविवार को इंस्टाग्राम लाइव किया। जहां उन्होंने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक यूजर ने राकेश से पूछा कि उन्हें शमिता को पेंट करना हो तो वह कहां इसकी कल्पना करेंगे। इस पर राकेश ने कहा कि यह एक बहुत ही शरारती अंदाज का सवाल है। मुझे लगता है कि मैं उसे समुद्र तट के किनारे पेंट करना चाहूंगा, जहां उसके सामने समुद्र हो और उसके बालों से हवा के झोंके के साथ उड़ें। इस जवाब से शमिता भी काफी प्रभावित हुईं।

शमिता ने कही है ये बात

शमिता ने कही है ये बात

इस दौरान शमिता से पूछा गया कि उन्हें राकेश के बारे में क्या आकर्षक लगता है। इस पर शमिता ने कहा कि राकेश में सादगी बहुत है और ये बात उन्हें काफी पसंद आई। बता दें कि हाल ही में दोनों को मुंबई के एक रेस्त्रां में डिनर डेट पर जाते हुए स्पॉट किए गए थे। इस डिनर डेट से दोनों ने हाथों में हाथ लिए एक तस्वीर शेयर की थी और लिखा था, यू एंड आई।

रिश्ते को आगे बढ़ा रहे दोनों

रिश्ते को आगे बढ़ा रहे दोनों

बिग बॉस ओटीटी में शमिता शेट्टी और राकेश बापट ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। शमिता ने कई बार खुले तौर पर स्वीकार किया है कि वह राकेश को पसंद करती है और इस रिश्ते को आगे ले जाना चाहती है। राकेश भी शमिता को और करीब से जानने की ख्‍वाहिश रखते हैं। अपने रिलेशनशिप को और बेहतर बनाने के मकसद से ही राकेश और शमिता बिग बॉस के घर से बाहर निकलने के बाद पहली बार डेट पर गए। दोनों को मुंबई के एक रेस्‍टोरेंट के बाहर बांहों में बांहे डाले स्‍पॉट किया गया। दोनों सेलेब्स मुंबई के बैस्टन रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर पहुंचे थे।

फिल्मों में नहीं है दोनों के पास काम

फिल्मों में नहीं है दोनों के पास काम

राकेश बापट ने फिल्म 'तुम बिन' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था और राकेश का रोल भी सराहा गया था। इसके बाद राकेश कई फिल्मों और टीवी शोज में नजर आए लेकिन करियर बहुत खास नहीं चला। वहीं शमिता शेट्टी की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सुपहहिट फिल्म मोहब्बतें से की थीं। उन्हें इस फिल्म के लिए आइफा बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के अवार्ड से सम्मानित किया गया था। हालांकि बाद में उनकी फिल्में ज्यादा नहीं चलीं। इसके बाद शमिता बिग बॉस सीजन 3 में बतौर कंटेस्टेंट नजर आई थीं। हाल ही में दोनों बिग बॉस ओटीटी में दिखे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+