रणवीर शौरी ने की सलमान खान की तारीफ में पढ़े कसीदे, खारिज किए अभिनव कश्यप के आरोप

Ranvir Shorey on Salman Khan: सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' के लिए चर्चा में हैं। इन दिनों उसी की शूटिंग में बिजी हैं। सलमान हमेशा ज़रूरतमंदो की मदद करने के लिए आगे आते हैं। यही वजह है कि लोग उनकी इस खूबी को दिल से पसंद करते हैं। ऐसे में, इस बार उनकी तारीफ करने वालों में उनके साथ एक था टाइगर और टाइगर 3 में नजर आ चुके एक्टर रणवीर शौरी शामिल हो गए हैं। दरअसल, रणवीर ने बताया है कि सलमान न सिर्फ़ एक उदार इंसान हैं बल्कि एक बेहद उदार को-स्टार भी हैं।

Ranvir Shoreyon salman khan

हाल ही में, जब एक इंटरव्यू में रणवीर शौरी से सलमान खान और उनके परिवार को अभिनव कश्यप द्वारा दुर्भावनापूर्ण कहने के बारे में पूछा गया, तो अभिनेता ने इस बात से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "ये वो, उनका कोई पर्सनल ग्रज होगा, मेरा तो काफ़ी अच्छा है, ही इज़ वेरी जेनेरस ह्यूमन बीइंग, जेनेरस को-एक्टर, उनकी फैमिली, सलीम साहब की मैं बहुत इज़्ज़त करता हूँ, उनके जो दोनों भाई हैं उनको भी मैं बहुत पसंद करता हूँ, दे आर जेंटलमैन। मैं तो नहीं, उनका कोई पर्सनल होगा, और, मैं ये नहीं कह रहा हूँ कि किसी का किसी के साथ पर्सनल नहीं होना चाहिए, मेरा भी कई लोगों के साथ पर्सनल है, बट मैं इत्तेफ़ाक़ नहीं रखता।"

यह सलमान खान की उदारता को दर्शाता है, जिसे उनके को-एक्टर्स भी मानते हैं। इसके अलावा, रणवीर शौरी ने अभिनव कश्यप के सलमान को दुर्भावनापूर्ण बताने के दावे को सिरे से खारिज कर दिया। बल्कि सलमान ही वह शख्स थे जिन्होंने अभिनव को 'दबंग' जैसी फिल्म दी, जिसने उन्हें आज पहचान मिली है।

ऐसे में, अभिनव का यह दोहरा व्यवहार समझना मुश्किल है। क्योंकि एक तरफ, वह सलमान खान की तारीफ करते हैं और दूसरी तरफ, उनकी बुराई करते हैं। इसलिए, अभिनव द्वारा लगाए गए ये सभी आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+